अनकेटेगराइज्ड

रमीज़ राजा की बात पर दर्शकों ने नहीं दिया ध्यान हो गयी बेइज्ज़ती

पाकिस्तान के खिलाड़ी हों या कमेंटेटर उनकी कोई ना कोई हरकत बहुत भारी पड़ जाती है, जिससे उनकी बेज्जती भी हो जाती है। 

क्या है मामला

सोशल मीडिया पर बड़े पैमाने पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक बीपीएल (बांग्लादेश प्रीमियर लीग) मैच के दौरान रमीज राजा, जो कि पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और वर्तमान कॉमटेटर हैं, मैच टॉस कर रहे थे, इस दौरान स्टेडियम में बैठे दर्शकों और दर्शको और प्रशंसकों से उन्होंने शोर मचाने के लिए कहा, लेकिन शोर मचाने की वजाय पूरे स्टेडियम में सन्नाटा छा गया, जिससे कमेंटेटर को शर्मिंदा होना पड़ा।

बता दें कि, आम तौर पर भारतीय कोच “रवि शास्त्री” इस तरह से जनता को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं। उन्हीं की नकल पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और वर्तमान टिप्पणीकार रमीज़ राजा ने करने की कोशिश की। लेकिन जिस तरह अचानक स्टेडियम में एक सन्नाटा सा पसर गया, इस घटना से मानो उनकी बेइज्जती हो गई, और उन्हें भी शर्मिंदा होना पड़ा।

सोशल मीडिया के एक्स हैंडल पर अरफान नाम के एक यूजर ने यह वीडियो प्रसारित किया है जिसमें यह घटना कैद हुई दिखाई दे रही है। इस वीडियो में यह भी कहा गया है कि, “आवाज़ तो आ रही है लेकिन धीमी है”।

राजा का उड़ाया गया मजाक और बनी मीन्स

वीडियो सामने आते ही पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर का मजाक उड़ाया जाने लगा, कुछ लोगों ने इस पर खूब मजे किए और खूब कमेंट किए।

वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “वाह क्या सीन है”। वहीं दूसरे  यूजर ने टिप्पणी करते हुए लिखा, ”अपने ही भाई के घर में बेज्जती हो गई.” इसके साथ ही इस वीडियो  को इंस्टाग्राम पर भी शेयर करके जबरदस्त मजाक उड़ाया गया और मीम्स बनाए गए।

 

नजमुल इस्लाम पर  हो चुकी है कार्यवाही।

इससे पहले बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के निदेशक नजमुल इस्लाम की कड़ी आलोचना के बाद उनको पद से हटा दिया गया था, क्योंकि उन्होंने अपने ही बांग्लादेशी खिलाड़ी को भारत का एजेंट बताया था और उस पर आपत्तिजनक कमेंट करते हुए उन्हें “दलाल” कहा था।

M.S. RATHORE

My name is Manish Rathore, and I am from Uttar Pradesh. I am an internationally certified content writer, currently working as a content writer for various websites. I have recently started my own website. Although I am new to this, I hope you will support me with your blessings. Thank you.

Leave a Reply