ऐतिहासिक यात्रा

10 मार्च का इतिहास (10 March ka itihaas)

आज दिनांक 10 मार्च और दिन सोमवार है, अन्य महत्वपूर्ण दिनों की ही तरह आज का भी दिन अपने प्रति ऐतिहासिक महत्व रखता है,

तो आईए जानते हैं आज के दिन कौन-कौन-सी प्रमुख घटनाएं देश दुनिया में हुई थी जो हमें याद रखनी चाहिए,

पहले टेलीफोन संदेश 1876:

टेलीफोन के आविष्कारक Alexander Graham Bell ने अपने सहायक को सफल संदेश भेजा था,

उन्होंने अपने सहायक थॉमस वाटसन से कहा था, “Mr. Watson, come here, I want to see you.”

यह टेलीफोन इतिहास की प्रथम और सफल घटना थी, जो 21वीं सदी आते-आते हाथ-कंप्यूटर में तब्दील हो गया,

महात्मा गांधी की गिरफ्तारी 1922:

आज है के दिन 1922 में महात्मा गांधी को अहमदाबाद के साबरमती से गिरफ्तार किया गया था,

उन्होंने ब्रिटिश सरकार के विरुद्ध असहयोग आंदोलन की शुरुआत की थी इसलिए उन पर राजद्रोह का आरोप लगाया गया,

अहमदाबाद में ही मुकदमा चलाकर उन्हें 6 साल के कैद की सजा सुनाई गई,

बोम्बिंग ओफ टोक्यो 1945:

ऑपरेशन मीटिंगहाउस‘ के तहत अमेरिकी वायुसेना ने आज ही के दिन जापान पर भीषण बमबारी की थी,

इस हमले में 300 विमानों का इस्तेमाल किया गया था, जिन्होंने पूरे टोक्यो शहर में तबाही मचाई थी,

इस हमले के कारण टोक्यो शहर का 16% वर्ग क्षेत्र जलकर राख हो गया था क्योंकि वहां के घर लकड़ी के बने थे,

एक ही दिन लाखों लोगों के मारे जाने के कारण यह हमला द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति का प्रमुख कारण बना,

रिंग्स ओफ यूरेनस की खोज 1977:

तारों को छुपाने का अध्ययन कर रहे हैं खगोल वैज्ञानिकों को पहली बार अरुण ग्रह पर छल्लों का पता चला,

इससे पहले माना जाता था कि सिर्फ शनि ग्रह के पास ही छल्ले हैं,

अरुण ग्रह के पास 13 छल्लों का पता चला जो इतने सूक्ष्म थे कि इन्हें दूरबीन से देखना भी मुश्किल था,

कॉन्स्टेंटिन चेरनेनको का निधन 1985:

ये सोवियत संघ पर 13 महीने का छोटा शासन करने वाले एक प्रमुख नेता थे,

इनके कार्यकाल में अपने प्रतिदिनती अमेरिका द्वारा 1984 में आयोजित किए गए लांस एंजिल्स ओलंपिक का विरोध किया गया,

क्योंकि 1980 में अमेरिका ने मास्को ओलंपिक का विरोध किया था, इस कारण शीत-युद्ध में तनाव बढ़ा रहा,

ये श्रमिक शिक्षा में क्रांति लाने वाले सोवियत संघ के पहले नेता थे और इन्होंने छात्रों के लिए श्रमिक शिक्षा की बात कही थी।

M.S. RATHORE

My name is Manish Rathore, and I am from Uttar Pradesh. I am an internationally certified content writer, currently working as a content writer for various websites. I have recently started my own website. Although I am new to this, I hope you will support me with your blessings. Thank you.

Leave a Reply