आज दिनांक 11मर्च और दिन बुधवार है,
आज का इतिहास संभाजी महाराज की हत्या और कॉविड-19 को वैश्विक महामारी घोषित करने के लिए जाना जाता है,
तो आईए जानते हैं कि आज के इतिहास में और कौन-कौन सी प्रमुख घटनाएं हुईं,
संभाजी महाराज की हत्या 1689:
फरवरी 1689 में मुकर्रब खान नाम के औरंगजेब की एक सैनिक ने उनको बंदी बनाया,
औरंगजेब के आदेश पर उन्हें अत्यंत शारीरिक यातनाएं दी गईं और उनकी आंखें निकाल ली गई,
इस्लाम धर्म स्वीकार न करने और मराठा किले का खजाना न सौंपने के कारण उनकी निर्मम हत्या कर दी गई,
परिणामस्वरूप, औरंगजेब दक्कन के एक ऐसे अंतहीन युद्ध में फंस गया जिससे उसकी शक्ति और खजाना दोनों समाप्त होने लगे,
इसके बाद औरंगजेब कभी उत्तर भारत में सकुशल वापस नहीं लौट सका और यही मुगल शासन के अंत का कारण बना,
स्पेनिश फ्लू का पहला मामला 1918:
दुनिया में स्पेनिश फ्लू का पहला मामला अमेरिका के केंसास में दर्ज किया गया,
यह एक बहुत ही गंभीर बीमारी थी, जो अचानक तेज बुखार के बाद समय पर इलाज न मिलने के कारण मृत्यु में बदल जाती थी,
इस बीमारी के चपेट में दुनिया की एक तिहाई आबादी आ गई थी और लगभग 5 करोड़ से भी ज्यादा लोग मारे गए थे,
भारत में इस बीमारी से लगभग दो करोड़ लोग मारे गए थे जिसमें पांच प्रतिशत (वर्तमान) उत्तर प्रदेश से थे,
इसका नाम स्पेन के नाम पर इसलिए पड़ा क्योंकि द्वितीय विश्व युद्ध में स्पेन एक तटस्थ देश था, और वहां पर यह खबरें बगैर सेंसरशिप की छपती थीं,
सोवियत संघ से लिथुआनिया की स्वतंत्रता 1990:
लिथुआनिया ने सोवियत संघ से खुद को स्वतंत्र घोषित किया,
ऐसा करने वाला लिथुआनिया पहला सोवियत संघ का गणराज्य था,
बाल्टिक वे नाम की एक आंदोलन ने 23 अगस्त 1989 को 20 लाख लोगों को एकजुट कर दिया और एक बड़े आंदोलन की नींव रखी,
पहले इस आंदोलन को आर्थिक नाकेबंदी से दबाया गया,
किंतु बाद में सोवियत संघ के नेता मिखाइल गोर्बाचोव ने इसको मंजूरी दे दी,
जापान में भीषण भूकंप और सुनामी 2011:
जापान में भीषण भूकंप और सुनामी आई जिससे फुकुशिमा परमाणु संयंत्र को भारी नुकसान पहुँचा,
यह जबरदस्त भूकंप 9.0 तीव्रता का था, जिसमें 18000 लोग या तो मारे गए या लापता हो गए और 10 लाख लोग विस्थापित हुए,
यह 1986 के बाद सबसे बड़ी भूकंपीय घटना थी जिससे प्रशांत महासागर में सुनामी की लहरें 40 फिट तक ऊपर उठने लगी थीं,
कॉविड-19 वैश्विक महामारी घोषित हुआ 2020:
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कोविड-19 को आज ही के दिन वैश्विक महामारी घोषित किया था,
यह 21वीं सदी की अब तक की सबसे बड़ी महामारी थी जिसने पूरे विश्व को हिला कर रख दिया,
इस बीमारी से पूरी दुनिया में 78 करोड़ लोग संक्रमित हुए और लगभग 50 लाख लोग आधिकारिक रूप से मारे गए,
भारत में इस बीमारी से 5 करोड़ से भी ज्यादा लोग संक्रमित हुए और आधिकारिक रूप से 5 लाख लोग मारे गए,
हालांकि, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कॉविड-19 से भारत तथा विश्व में संक्रमित होने और मरने वालों की संख्या इससे कहीं अधिक बताई है।
