ऐतिहासिक यात्रा

14 मार्च का इतिहास (14 March ka itihaas)

आज दिनांक 14 मार्च 2026 और दिन शनिवार है, आज का दिन विज्ञान के इतिहास के लिए बहुत महत्वपूर्ण है,

14 मार्च को अल्बर्ट आइंस्टीन, स्टीफन हॉकिंग और कार्ल मार्क्स के लिए याद किया जाता है,

इसके अलावा और भी ऐसी घटनाएं हैं जो 14 मार्च के इतिहास में महत्वपूर्ण स्थान रखती हैं,

तो चलिए, जानते हैं 14 मार्च के इतिहास से संबंधित कुछ प्रमुख घटनाएं और उनका विस्तार,

अल्बर्ट आइंस्टीन का जन्म (1879):

आधुनिक भौतिकी के जनक और सापेक्षता का सिद्धांत (E=mc^2) देने वाले महान वैज्ञानिक,

अल्बर्ट आइंस्टीन का जन्म आज ही के दिन जर्मनी के अल्म शहर में हुआ था,

उन्होंने सापेक्षता के सिद्धांत सहित कई महत्वपूर्ण सिद्धांतों की खोज की,

इसके लिए उन्हें 1921 में भौतिकी के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया,

कार्ल मार्क्स का निधन (1883):

प्रसिद्ध जर्मन दार्शनिक और ‘दास कैपिटल’ के लेखक कार्ल मार्क्स का आज ही के दिन निधन हुआ था,

उनका जन्म 1818 में जर्मनी के ट्रायल शहर में हुआ था,

वे साम्यवाद के जनक और वर्ग-संघर्ष को परिभाषित करने वाले प्रमुख सिध्दांटकर थे,

उनका कहना था कि, आमीर बनाम गरीब का वर्ग-संघर्ष होता रहेगा और पूंजीवाद एक दिन मिट जाएगा,

पहली बोलती फिल्म (1931):

भारत की पहली (बोलती) फिल्म ‘आलम आरा’ मुंबई के मैजेस्टिक सिनेमा में प्रदर्शित हुई थी,

इस फिल्म का निर्देशन अर्देशिर ईरानी ने किया था,

मुख्य भूमिकाएं: जुबैदा (शहजादी) और विट्ठल (जहाँगीर)। समेत पृथ्वीराज कपूर ने भी भूमिका निभाई थी,

इस फिल्म का पहला गाना ‘दे दे खुदा के नाम प्यारे ‘था जिसको डब्ल्यू,एम, खान ने गया था,

स्टीफन हॉकिंग का निधन 2018:

ब्रह्मांड विज्ञान के प्रसिद्ध वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग का निधन आज ही के दिन 76 वर्ष की आयु में हुआ था,

वे 21 साल की उम्र में ही एमियोट्रोफिक लेटरल स्क्लेरोसिस (ALS) नाम की बीमारी से ग्रसित हो गए थे,

उन्होंने ब्लैक होल से निकलने वाले विकिरणों के सिद्धांत की खोज की,

उनकी प्रसिद्ध पुस्तक ‘ए ब्रीफ हिस्ट्री ऑफ़ टाइम्स’ है, जो उनके सिद्धांतों को समझने में आसान बनाती है,

पाई दिवस 1988:

गणितीय नियतांक \pi (3.14) के सम्मान में आज अंतरराष्ट्रीय पाई दिवस मनाया जाता है,

इसकी शुरुआत अमेरिका के सेनफ्रांसिस्को शहर के ‘एक्सप्लोरेटोरियम’ में हुई थी,

इसका उद्देश्य छात्रों को मनोरंजन के तरीके से गणित समझने तथा आइंस्टीन और हॉकिंग को याद करने के लिए मनाया जाता है,

M.S. RATHORE

My name is Manish Rathore, and I am from Uttar Pradesh. I am an internationally certified content writer, currently working as a content writer for various websites. I have recently started my own website. Although I am new to this, I hope you will support me with your blessings. Thank you.

Leave a Reply