आज 15 मार्च है, तो चलिए जानते हैं 15 मार्च की महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाएं,
प्रथम संस्कृत सम्मेलन 1997:
मॉरीशस के पोर्ट लुइस नामक शहर में महात्मा गांधी संस्थान में प्रथम संस्कृत सम्मेलन का उद्घाटन हुआ था,
इसका शुभारंभ वहां के प्रधानमंत्री अनिरुद्ध जगन्नाथ ने किया था,
इसका उद्देश्य संस्कृत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त कराना था,
गुरु हनुमान का जन्म दिवस 1901:
वे प्रसिद्ध कुश्ती कोच और दिल्ली में अपने द्वारा बनवाए गए हनुमान अखाड़ा के अध्यक्ष थे,
उन्होंने कुश्ती जगत में एक नई तकनीकी शैली को जन्म दिया जो अंतरराष्ट्रीय स्तर तक मान्य हुई,
वे ‘पट और धाक‘ जैसी परंपरागत कुश्ती शैली को आधुनिकता देने में कामयाब रहे,
उन्हें पद्मश्री और द्रोणाचार्य पुरस्कार से भारत सरकार द्वारा सम्मानित भी किया गया है,
मालती चौधरी का निधन 1998:
प्रसिद्ध गांधीवादी, राजनेता, स्वतंत्रता सैनानी और विचारक मल्टी चौधरी का निधन आज के दिन हुआ था,
उन्हें पूरे उड़ीसा में मालती दीदी के नाम से जाना जाता था और वह अत्यधिक सम्मानित व्यक्ति थीं,
उन्हें उनके निस्वार्थ सेवा भाव के लिए ‘जमुना दास पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया था,
काशीराम का जन्म दिवस 1934:
भारतीय राजनेता और बहुजन समाज पार्टी के स्थापक काशीराम का जन्म आज ही के दिन पंजाब में हुआ था,
वे पंजाबी दलित परिवार से आते थे इसीलिए उन्हें ज्यादा भेदभाव का सामना नहीं करना पड़ा,
उन्होंने बामसेफ और बहुजन समाज पार्टी जैसे बड़े संगठनों को खड़ा किया और उनके उत्तराधिकारी भी बनाए,
यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन 2002:
स्पेन के शहर बार्सिलोना में आज ही के दिन यूरोपीय संघ का शिखर सम्मेलन शुरू हुआ था,
इसका उद्देश्य यूरोप के देशों को आर्थिक रूप से एकीकृत और मजबूत करना था,
जिसके अंतर्गत 2010 तक यूरोप को बेरोजगारी मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया था,
हूं जिन्ताओ राष्ट्रपति बने 2003:
यह चीन की चौथी पीढ़ी के निर्माण का वर्ष कहा जाता है और इसे नई पीढ़ी भी कहां जाता है,
इसी दिन वेन जिआंग को नए प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्त किया गया,
