भारत के आयरलैंड, इंग्लैंड दौरे और एशियाई गेम्स में एक नए और ताबड़तोड़ खिलाड़ी की एंट्री होने जा रही है,
जी हां, 15 साल और 71 दिन (6 जून 2026) के वैभव सूर्यवंशी का चयन भारत की सीनियर क्रिकेट टीम में हो गया है।
ना सिर्फ भारत बल्कि पूरा विश्व इस पल को देखने के लिए उत्साहित है कि, वैभव सूर्यवंशी एक रिकॉर्ड तोड़ने जा रहे हैं।
यह रिपोर्ट भी किसी छोटे-मोटे बल्लेबाज का नहीं बल्कि क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का अब तक का रिकॉर्ड है।
राजस्थान रॉयल्स से सीनियर टीम तक यात्रा

13 साल की उम्र में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से डेब्यू करने वाले वैभव सूर्यवंशी अब भारत की नीली जर्सी में अपनी पहचान बनाएंगे।
वैभव को यहां तक पहुंचने के लिए उनका भाग्य, किस्मत और मेहनत तीनों का जबरदस्त साथ मिला है।
आईपीएल (IPL) 2025 सीजन का सिर्फ एक ही मैच खेलने वाले वैभव सूर्यवंशी ने 2026 आईपीएल सीजन के सभी मैच खेले।
जिसमें उन्होंने जबरदस्त 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप को अपने नाम कर लिया, और अपने आप को सफल बल्लेबाज साबित किया।
आयरलैंड, इंग्लैंड और एशियन गेम्स में चयन
8 साल की छोटी उम्र से ही क्रिकेट को अपनी दुनिया समझ लेने वाले वैभव ने नहीं सोचा होगा कि, उनकी कामयाबी मोहरे पर खड़ी है।
जब, भारतीय टीम के चयनकर्ता अजय आगरकर से वैभव के सिलेक्शन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इसका जवाब दिया।
उन्होंने कहा, वैभव ये डिजर्व करते हैं, क्योंकि अगर इतना अच्छा खेलने के बाद हम उन्हें मौका नहीं देंगे तो उनका भरोसा डगमगा जाएगा।
और भविष्य में इससे कोई प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का प्रयास नहीं करेगा, वाकई में वैभव सूर्यवंशी सबके लिए एक प्रेरणा हैं।
इंग्लैंड और आयरलैंड के साथ क्रिकेट शेड्यूल

आने वाले मुकाबले में भारत को एशियन गेम्स के अलावा इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के साथ अपनी दावेदारी साबित करने पड़ेगी।
भारत को आयरलैंड के साथ दो t20 खेलने हैं जो 26 और 28 जून को आयरलैंड के बेलफास्ट मैदान में खेले जाएंगे।
वहीं, भारत को इंग्लैंड के साथ 5 t20 और तीन वनडे सीरीज का सामना करना है, जो एक से 19 जुलाई तक चलेगी।
इसमें, इंग्लैंड के खिलाफ 1 से 11 जुलाई तक पांच t20 मैच खेलने हैं जबकि 14 से 19 जुलाई तक तीन वनडे मैच होंगे।
न्यूज़ एजेंसी से बात करते हुए रो पड़े वैभव के पिता
भारतीय टीम में सिलेक्शन होने के बाद वैभव सूर्यवंशी के पिता से न्यूज़ एजेंसी ANI ने उनके घर पर उनसे बात की।
इसके बाद, इस खुशी को उन्होंने अपने आंसुओं से भर दिया, उन्होंने अपने बेटे की कामयाबी के लिए उनके कोच का धन्यवाद किया।
साथ ही उन्होंने, वैभव सूर्यवंशी के भारत की सीनियर टीम में सिलेक्शन होने पर उनकी मेहनत की सराहना की।
