आज दिनांक 16 मार्च 2026 है, आज का दिन भी अपने ऐतिहासिक महत्व के लिए जाना जाता है,
आज के दिन कई ऐसी प्रमुख घटनाएं जैसे, सचिन तेंदुलकर ने शतकों का शतक आज ही बनाया था,
तो चलिए, जानते हैं कि 16 मार्च को कौन-कौन सी प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं हुई थीं,
पोट्टि श्रीरामुलु का जन्म 1901:
ये प्रसिद्ध गांधीवादी विचारक और तेलुगु भाषी व्यक्ति थे
इनको आंध्र राज्य के निर्माण में 56 दोनों का आमरण अनशन और बलिदान के लिए जाना जाता है,
पोट्टि श्रीरामुलु के निधन के तीन दिन बाद ही प्रधानमंत्री नेहरू ने आंध्र प्रदेश राज्य को बनाने की घोषणा कर दी थी,
राणा सांगा की पराजय 1527:
मुगलिया सल्तनत के प्रथम शासक बाबर ने आज ही के दिन खानवा के युद्ध में राणा सांगा को हराया था,
राणा सांगा की 2 लाख की विशाल सेना को बाबर द्वारा हराए जाने का इतिहास राजस्थान के वीर विनोद ग्रंथ में मिलता है,
अमृतसर की संधि 1846:
इस संधि के तहत कश्मीर का अधिपत्य डोगरा के शासक गुलाब सिंह को मिल गया,
अमृतसर के डोगरा प्रशासन ने 75 लख रुपए में शासन अंग्रेजों से प्राप्त किया था,
इसके बाद गुलाब सिंह ही कश्मीर के पहले राजा बनाए गए और इस संधि को प्रथम आंग्ल-सिख युद्ध के बाद की संधि कहा जाता है,
इसके बाद डोगरा के शासक ने किसी भी बाहरी आक्रमण के समय अंग्रेजों का साथ देने की शपथ ली,
पहला तरल ईंधन रॉकेट प्रक्षेपित 1926:
आज ही के दिन 1926 में अमेरिका के प्रसिद्ध अंतरिक्ष वैज्ञानिक रॉबर्ट गोडार्ड ने इस रॉकेट को प्रक्षेपित किया था,
इस तरह का तरल लॉकेट प्रक्षेपित करने वाला दुनिया का पहला देश अमेरिका बन गया था,
इसका उद्देश्य यह साबित करना था कि, तरल ईंधन से बनाया गया रॉकेट भी प्रक्षेपित हो सकता है,
हालांकि यह सिर्फ 2.5 मिनट तक हवा में रहा और 41 मीटर तक ही ऊंचा उड़ सका था,
लेकिन इस तकनीकी खोज ने ये साबित कर दिया कि, तरल ईंधन द्वारा भी अंतरिक्ष में जाया जा सकता है,
राष्ट्रीय पोलियो टीकाकरण 1995:
इस योजना को ‘पल्स पोलियो‘ के नाम से जाना जाता है, जिसका उद्देश्य भारत को पूरी तरह पोलियो मुक्त करना है,
इस दिन एक साथ हजारों टीकाकरण केंद्र बनाकर पूरे देश के सभी बच्चों को पोलियो की दवा उपलब्ध कराई जाती है,
हालांकि, इसकी शुरुआत 2 अक्टूबर 1994 को हुई थी, लेकिन 16 मार्च को राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस मनाया जाता है,
