18 मार्च का इतिहास (18 March ka itihaas)

आज दिनांक 18 मार्च 2026 और दिन बुधवार है, यह साल का 77वां दिन है, तो चलिए जानते हैं आज के दिन का खास इतिहास,

महात्मा गांधी को 6 साल की सजा 1922

1922 में आज ही के दिन महात्मा गांधी को ब्रिटिश अदालत द्वारा 6 साल की सजा सुनाई गई थी,

उन पर राजद्रोह का आरोप लगाया गया था और उनकी सजा 18 मार्च से शुरू हुई,

हालांकि लगातार खराब होते गए उनके स्वास्थ्य को देखते हुए, 2 साल बाद ही उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया,

वर्ल्ड कप में हार के बाद पाकिस्तानी कोच की मौत 2007

t20 वर्ल्ड कप के लीग मैच में आयरलैंड द्वारा पाकिस्तान को हराने के बाद एक दुखद और अजीब घटना हुई,

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तत्कालीन कोच बॉब वूल्मर अपने होटल रूम में मृत अवस्था में पाए गए,

कहा जाता है कि, बॉब वूल्मर की मौत टीम की हार के बाद ज्यादा शराब पीने और सदमे में जाने से हुई थी,

एलेक्सी लियोनोव ने पहली बार स्पेस वॉक किया 1965

सोवियत संघ के अंतरिक्ष यात्री एलेक्सी लियोनोव ने इतिहास में पहली बार अंतरिक्ष में चलकर दिखाया था,

उन्होंने अपने अंतरिक्ष यान से बाहर निकालकर 12 मिनट तक पैदल वॉक किया था ऐसा करने वाले वह दुनिया के पहली व्यक्ति थे,

उनके सामने एक सबसे बड़ी चुनौती आई कि उनका स्पेससूट फूल गया था और वे एयरलॉक में नहीं जा पा रहे थे,

इसके साथ ही वे एक बहुमुखी प्रतिभा की धनी थे, क्योंकि उन्होंने अंतरिक्ष से दिखे गए चित्रों को स्क्रेच किया था,

18 मार्च का इतिहास (18 March ka itihaas)

शशि कपूर का जन्म 1938

आज ही के दिन बॉलीवुड एक्टर शशि कपूर का जन्म कोलकाता में हुआ था,

बॉलीवुड में कपूर परिवार की नींव रखने वाले पृथ्वीराज कपूर के तीसरे बेटे थे शशि कपूर,

इन्होंने बॉलीवुड में व्यावसायिक और कलात्मक फिल्मों का नेतृत्व किया और अपनी भूमिकाएं व्यक्त कीं,

उनकी प्रमुख फिल्में दीवार, कभी-कभी, त्रिशूल, सत्यम शिवम सुंदरम, चोर मचाए शोर आदि हैं,

इराक युद्ध के लिए ब्रिटिश प्रधानमंत्री को मंजूरी 2003

आज ही के दिन ब्रिटेन के तत्कालीन प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर को इराक पर अमेरिका के साथ मिलकर हमला करने की मंजूरी मिल गई,

संसद के 412 सदस्यों ने उनके समर्थन में वोट दिया वहीं 149 ने उनके विरोध में मतदान किया,

चौंकाने वाली बात यह थी कि 149 में से 139 उनकी अपनी लेबर पार्टी के ही सदस्य

युद्ध के विरुद्ध थे,

Leave a Comment

Scroll to Top