8 मार्च का इतिहास (8 March ka itihaas)

आज दिन रविवार और दिनांक 8 मार्च 2026 है,

आज का दिन अपनेआप में बहुत बड़ी ऐतिहासिक घटनाओं का गवाह है क्योंकि आज का दिन ही महिला शक्ति को समर्पित है,

महिला सशक्तिकरण की अवधारणा को आगे बढ़ाने के लिए ही आज के दिन को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है,

आईए, जानते हैं आज के दिन कौन-कौन-सी प्रमुख घटनाएं देश दुनिया में घटी थीं, जो अपना ऐतिहासिक महत्व रखती हैं,

महारानी एनी को सत्ता हस्तांतरण 1702:

इंग्लैंड के तत्कालीन राजा विलियम द्वितीय की मृत्यु के बाद ये स्टुअर्ट राजवंश की अंतिम शासन थीं,

इनके ही शासनकाल के दौरान 17007 में स्कॉटलैंड को ‘संघ के अधिनियम’ के तहत जोड़ा गया, इसके बाद इसका नाम ग्रेट ब्रिटेन हो गया,

स्पेन के प्रधानमंत्री की हत्या 1921:

आज ही के दिन 1921 में स्पेन के तत्कालीन प्रधानमंत्री एदुआर्दो दातो इरादियर की संसद से बाहर निकलते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी,

एदुआर्दो दातो इरादियर प्रथम विश्व युद्ध के दौरान (1914-1918) स्पेन को तटस्थ और निष्पक्ष बनाने में इनकी प्रमुख भूमिका थी जिससे स्पेन इस युद्ध में नहीं उलझ पाया,

जापानी सैनिकों का कब्जा 1942:

आज ही के दिन 1942 में जापानी सैनिकों ने बर्मा के शहर रंगून पर कब्जा कर लिया था,

इस अभियान की शुरुआत दिसंबर 1941 में हो गई थी, कमजोर होती ब्रिटिश लेना से बिना किसी बड़े प्रतिरोध के आसानी से रंगून पर कब्जा कर लिया गया,

एयर इंडिया इंटरनेशनल की स्थापना 1948:

टाटा समूह और सरकार की एक विशिष्ट संधि के तहत एयर इंडिया को अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भरने की अनुमति मिली,

इसमें सरकार की 49% हिस्सेदारी थी, इसके बाद 1953 में इस एयरलाइन का राष्ट्रीयकरण कर लिया गया, इसके पहले अध्यक्ष जीआरडी टाटा थे,

वसुंधरा राजे का जन्म 1953:

राज परिवार से आने वाली वसुंधरा राजे का जन्म आज ही के दिन 1953 में हुआ था,

वे भारतीय जनता पार्टी की सरकार में 10 साल तक (2003-2008 और 2013-2018) मुख्यमंत्री रही थीं, हालांकि 2008 और 2018 के चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा,

बेरूत में बम धमाका 1985:

लेबनान की राजधानी बेरूत शहर की प्रमुख मस्जिद में आज ही के दिन एक बड़ा बम धमाका हो गया था, जिसमें 180 से भी ज्यादा लोग मारे गए थे,

मस्जिद में जब लोग नमाज पढ़ने के लिए एकत्र हो रहे थे तभी अचानक पास में ही एक कार में जोरदार बम धमाका हो गया,

मलेशिया एयरलाइंस का विमान लापता 2014:

कुआलालंपुर से जापान जा रहा एक विमान अचानक सिग्नल टूटने की वजह से लापता हो गया,

इस विमान में 227 यात्री और 12 चालक दल के सदस्य थे लगातार 3 साल किए गए प्रयासों के बावजूद भी इसका पता ना चल पाने पर 2017 में इसकी खोजबी

न बंद कर दी गई।

Leave a Comment

Scroll to Top