Kanta coaching centre controversy: खान ग्लोबल रिसर्च सेंटर के संचालक खान सर एक नए विवाद में फंस गए हैं।
अभी तक अंजना ओम कश्यप की न्यूज़ रिपोर्टिंग पर सवाल उठाने वाले खान सर अब अपने ही बिछाए जाल में खुद फंस गए हैं।
बिहार पुलिस (सब इंस्पेक्टर) का रिजल्ट आने के बाद, खान सर पोस्टर विवाद पर मीडिया के सवालों के जवाब नहीं दे पा रहे हैं
पोस्टर विवाद मामला क्या है

पटना के मुसल्लहपुर हाट में स्थित खान ग्लोबल रिसर्च सेंटर ने पुलिस भर्ती रिजल्ट में अपने छात्रों का 70% पास होना बताया है।
वहीं, दूसरी तरफ, ज्ञान बिंदु कोचिंग सेंटर ने परीक्षा परिणाम का 40% रिजल्ट अपने कोचिंग सेंटर से निकाल दिया है।
चौकाने वाली बात यह है कि, यह परीक्षा परिणाम कुल पदों की तुलना में 15% से भी ऊपर निकल गया।
इसी को लेकर, खान ग्लोबल तथा ज्ञान बिंदु के छात्रों के बीच पहले मारपीट और फिर पथराव तक हो गया।
पहले तोड़फोड़ फिर हिंसा में बदला पोस्टर विवाद
खान सर और रोशन आनंद सर के बीच वर्चस्व की लड़ाई ने छात्रों को भी इस लपेटे में लेकर उनके भविष्य को संकट में डाल दिया है।
दरअसल, 19800 पदों की तुलना में जब इन दोनों कोचिंग सेंटर्स ने कुल मिलाकर 22000 से भी ज्यादा अभ्यर्थी पास कर दिए,
इसके बाद, दोनों कोचिंग सेंटर्स के छात्र आपस में भिड़ गए और देखते ही देखते यह पहले मारपीट और फिर पत्थरवाली में बदल गई।
आरोप-प्रत्यारोप और पुलिस की गिरफ्तारी

इससे पहले, खान ग्लोबल ने आरोप लगाया था कि, उनके कोचिंग सेंटर के पास रात को गोलीबारी की गई थी।
पूछने पर उन्होंने ज्ञान बिंदु कोचिंग सेंटर के संचालक रोशन आनंद पर इसका सीधा आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की थी।
लेकिन पुलिस जांच में गोलीबारी की कोई बात सामने नहीं आई, हालांकि पत्थरबाजी और तोड़फोड़ की साजिश में गिरफ्तारियां शुरू हो गईं।
इसमें, ज्ञान बिंदु कोचिंग सेंटर के संचालक रोशन आनंद और उनके दो सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया गया है
पटना एसपी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि, पुलिस जांच अभी चल रही है साक्ष्य सामने आने पर आगे की कार्यवाही होगी।
इसके बाद अन्य कोचिंग संस्थानों ने इन दोनों कोचिंग संस्थानों पर कार्यवाही करने की मांग करते हुए सवाल उठाए हैं।
बिहार के कई कोचिंग संस्थानों ने पूछा है कि, कुल पदों की मुकाबला 115% रिजल्ट यह दोनों कोचिंग संस्थान ला रहे हैं,
तो क्या हम जैसे कोचिंग संस्थान अपने छात्रों को तोता उड़, मैना उड़, खेलना सिखा रहे थे या झलमुरी बनाना सिखा रहे थे?
