LPG gas cylinder: कीमतों में फिर आया उछाल

एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिला है,

आज अचानक कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 115 रुपए तक तो वही घरेलू सिलेंडर ₹60 तक महंगा हो गया है,

यानी स्पष्ट है, ईरान इजरायल युद्ध का असर अब भारत में भी दिखना शुरू हो गया है,

जो अब भारतीय उत्पादों और उपभोक्ताओं को झटका देता दिख रहा है,

अभी होली से कुछ दिन पहले ही एलपीजी सिलेंडर के कमर्शियल उपभोक्ताओं को महंगाई का स्वाद देते हुए सिलेंडर की कीमत ₹50 तक बड़ा दी गई थी,

कीमतों में आया उछाल

आज सुबह इंडियन ऑयल ने अपनी रिपोर्ट जारी करते हुए एलपीजी (लिक्वेफाइड पेट्रोलियम गैस) के उपभोक्ताओं को झटका देते हुए कई शहरों की लिस्ट जारी की,

इन शहरों में, पटना, दिल्ली, हैदराबाद, गोरखपुर आदि शामिल है, जहां पर इस महंगाई का जबरदस्त असर देखने को मिला है,

कहां पर कितना महंगा हुआ सिलेंडर

इंडियन ऑयल ने अपनी रिपोर्ट में कुछ बड़े शहरों में महंगे हुए एलपीजी सिलेंडर की कीमतों के बारे में जानकारी दी है,

हैदराबाद: घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 905 रुपए से बढ़कर 965 हो गई है, वहीं यहां कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1991 से बढ़कर 2106 रुपए हो गई है,

दिल्ली: यहां पर कमर्शियल सिलेंडर अब से 1883 रुपए और घरेलू सिलेंडर 913 का मिलेगा,

इसके साथ ही मुंबई में घरेलू सिलेंडर 912 रुपए का तो वही कमर्शियल सिलेंडर 1835 का मिला करेगा,

इसके अलावा कोलकाता पटना और गोरखपुर में भी अलग-अलग रेट जारी किए गए हैं,

इससे पहले 1 मार्च को भी एलपीजी सिलेंडर में बढ़ोतरी हुई थी, तब भी इसकी कीमत कुछ शहरों में 100 रुपए के पार चली गई थी,

क्या होगा इसका असर

एलपीजी गैस सिलेंडर की महंगी कीमतों का असर सिर्फ रसोई तक ही सीमित नहीं होगा बल्कि इसकी वजह से होने वाले अन्य खर्चो पर भी बड़ा असर पड़ेगा,

अब, क्योंकि गैस सिलेंडर की कीमतों में इतना बड़ा उछाल आया है तो होटल, वों आदि पर मिलने वाली थालियां पर भी अच्छा खासा बजट खर्च करना पड़ेगा,

Leave a Comment