(UPSC result) यूपीएससी रिजल्ट 2025 घोषित

संघ लोक सेवा आयोग या यूपीएससी परीक्षा का परिणाम आज दिनांक 6 मार्च को घोषित कर दिया गया है,

भारत की सबसे बड़ी परीक्षा में, अनुज अग्निहोत्री ने टॉप रैंक लाकर बाजी मारी है,

अनुज अग्निहोत्री राजस्थान से आते हैं और उन्होंने एएनाई से बात करते हुए अपना अनुभव साझा किया है,

यूपीएससी रिजल्ट: विभिन्न सेवाओं के लिए थे 958 पद

जानकारी हो कि, संघ लोक सेवा आयोग ने कुल 958 पदों के लिए आवेदन 2025 में निकाले थे,

UPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 के लिए कुल 9,37,876 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था,

प्रारंभिक परीक्षा में 576 793 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया था, जिसमें मुख्य परीक्षा के लिए 14161 अभ्यर्थियों का चयन हुआ, अंत में, 958 अभ्यर्थियों का चयन हुआ,

यूपीएससी सिविल सेवा का परीक्षा पैटर्न

यूपीएससी परीक्षा की पूरी प्रक्रिया तीन चरणों में विभाजित है,

प्रारंभिक परीक्षा: प्रारंभिक परीक्षा चयन का पहला पड़ाव है, जिसमें वस्तुनिष्ठ प्रकार के दो पेपर होते हैं,

सामान्य अध्ययन (GS) और सीसैट (CSAT) दोनों 200-200 अंकों के होते हैं, जहाँ CSAT में केवल 33% अंक लाकर पास होना जरूरी है,

वहीं GS पेपर के अंकों के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए कट-ऑफ तय की जाती है

हालांकि, प्रीलिम्स के अंक अंतिम मेरिट लिस्ट में नहीं जुड़ते,

मुख्य परीक्षा: यह सिविल सर्विस एग्जाम का सबसे महत्वपूर्ण चरण है, जो लिखित में होती है,

इसमें कुल 9 पेपर होते हैं, जिनमें से 2 भाषा के पेपर केवल क्वालीफाइंग होते हैं,

बाकी 7 पेपर (निबंध, GS के 4 पेपर और वैकल्पिक विषय के 2 पेपर) प्रत्येक 250 अंकों के होते हैं,

इस प्रकार मुख्य परीक्षा कुल 1750 अंकों की होती है, जो अभ्यर्थी की अंतिम योग्यता निर्धारित करने में बड़ी भूमिका निभाती है,

साक्षात्कार: यह यूपीएससी परीक्षा का अंतिम चरण होता है, जो 275 अंकों का होता है,,

इसमें उम्मीदवार के व्यक्तित्व, निर्णय लेने की क्षमता और मानसिक सतर्कता का परीक्षण किया जाता है,

अंत में, मुख्य परीक्षा के 1750 अंक और इंटरव्यू के 275 अंक जोड़कर कुल 2025 अंकों में से फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है,

जिससे आईएएस (IAS) और आईपीएस (IPS) जैसे पदों पर चयन होता है।

Leave a Comment

Scroll to Top