आकर्षक खबरेंराष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय

अमेरिका ने भारत पर लगे टैरिफ को घटकर 18% किया

अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए 50% टैरिफ को घटकर सोमवार रात्रि को घटाकर 18% कर दिया गया है।

इस संदर्भ में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक्स पर एक ट्वीट भी किया, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपने उभरते हुए रिश्तो और भविष्य के संबंधों के बारे में जानकारी दी।

मालूम हो कि, अमेरिका ने भारत पर 25% रिसिप्रोकल और 25% रूस से तेल खरीदने के दंड के रूप में अतिरिक्त टैरिफ  लगाकर रखा है, कुल मिलाकर अमेरिका ने भारत पर 50% आयात टैरिफ  लगा रखा है, जिसे सोमवार की रात्रि को कम करके 18% करने की घोषणा पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस पर अपना बयान देते हुए 140 करोड भारतीयों की तरफ से डोनाल्ड ट्रंप का आभार व्यक्त किया।

ट्रंप और मोदी ने अपनी एक्स पोस्ट में क्या कहा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार रात को किए गए अपनी पोस्ट में लिखा, “आज सुबह भारत के पीएम मोदी से बात करना मेरे लिए सम्मान की बात थी. वह मेरे सबसे अच्छे मित्रों में से एक हैं और अपने देश के एक शक्तिशाली और सम्मानित नेता हैं. हमने कई विषयों पर चर्चा की, जिनमें व्यापार और रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करना भी शामिल था. उन्होंने रूसी तेल की खरीद बंद करने, अमेरिका से और संभवतः वेनेजुएला से, कहीं अधिक तेल खरीदने पर सहमति जताई.”

उन्होंने लिखा  “इससे यूक्रेन में चल रहे युद्ध को समाप्त करने में मदद मिलेगी, जिसमें हर हफ़्ते हजारों लोग मारे जा रहे हैं. प्रधानमंत्री मोदी के प्रति मित्रता और सम्मान के चलते और उनके आग्रह पर तत्काल प्रभाव से हमने अमेरिका और भारत के बीच एक व्यापार समझौते पर सहमति जताई है. इसके तहत अमेरिका ने रेसिप्रोकल टैरिफ़ को 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया है.”

जाहिर है इतनी विस्तृत एक्स पोस्ट में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने संबंधों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ और भी मजबूत करने की बात कही है।

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अमेरिकी सरकार द्वारा टैरिफ को कम किए जाने पर एक्स पोस्ट किया जिसमें उन्होंने लिखा, “आज मेरे प्रिय मित्र राष्ट्रपति ट्रंप से बात करके बेहद खुशी हुई. यह जानकर खुश हूं कि अब मेड इन इंडिया उत्पादों पर टैरिफ घटाकर 18% कर दिया गया है. इस घोषणा के लिए भारत के 1.4 अरब लोगों की तरफ़ से राष्ट्रपति ट्रंप का शुक्रिया.”।

यहां पर देखा जा सकता है कि, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी पोस्ट में ट्रेड डील की बात कही है, जबकि प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी पोस्ट पर कहीं भी ट्रेड डील को लेकर के कोई जानकारी नहीं दी है, इसी का फायदा उठाते हुए भारत में विपक्ष मोदी सरकार पर हमलावर है।

कांग्रेस ने उठाए सवाल

अमेरिकी राष्ट्रपति तथा भारतीय प्रधानमंत्री ने टेरिफ को कम करने की एक साथ घोषणा तो की लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा दिए गए एक बयान ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को अवसर दे दिया कि वह प्रधानमंत्री तथा वर्तमान सरकार की नीतियों पर फिर से सवाल उठा सके

कांग्रेस ने डोनाल्ड ट्रंप और नरेंद्र मोदी के बयानों को समझाते हुए एक पोस्ट में लिखा, “उन्होंने (ट्रंप) ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ को रोकने की घोषणा वॉशिंगटन डीसी से की. उन्होंने रूस और वेनेज़ुएला से भारत की तेल ख़रीद पर अपडेट भी वॉशिंगटन से ही दिए. और अब उन्होंने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते का एलान भी वॉशिंगटन से कर दिया है, जिसके पूरे विवरण का इंतज़ार है.”। यह पोस्ट कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता जय राम रमेश की तरफ से किया गया था।

डोनाल्ड ट्रंप के साथ भारत के संबंध

मालूम रहे, जब डोनाल्ड ट्रंप पहली बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने थे तो भारत के साथ संबंध बहुत ही अच्छे चल रहे थे, उस समय कई विशेषज्ञों ने यह भी अनुमान लगाया था कि, “अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के बाद पहला ऐसा कोई राष्ट्रपति है जिसके साथ भारत के संबंध इतने अच्छे हुए हैं”। 

लेकिन उनके दूसरे कार्यकाल के प्रारंभ से ही उनकी, (अमेरिका फर्स्ट) की नीति ने उनको इतना महत्वाकांक्षी बना दिया कि सिर्फ भारत के साथ ही नहीं बल्कि कई अन्य देशों के साथ यहां तक की हाल ही में, यूरोप के कई देशों के साथ  भी उनका विवाद होता हुआ देखा गया है।

ट्रंप के टैरिफ की शुरुआत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी शपथ ग्रहण वाले दिन ही कनाडा और मेक्सिको पर भारी टैरिफ की शुरुआत करके अपने तेवर दिखा दिए थे,

इसके बाद 13 फरवरी को उन्होंने पहली बार व्हाइट हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने ही एक विरोधाभासी बयान देते हुए नरेंद्र मोदी को एक तरफ अपना अच्छा दोस्त बताया तो वहीं दूसरी तरफ भारत को उचित टैरिफ लगाने वाला देश बताया

इसके बाद मार्च-अप्रैल 2025 में अमेरिका ने भारत को चेतावनी दी कि भारत पर 25% टैरिफ लगाया जा सकता है, इसके बाद जुलाई में इसे लागू करने की घोषणा की गई।किं

कुछ ही समय बाद, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर यह आरोप भी लगाया कि, भारत रूस से कच्चा तेल खरीद रहा है जो अप्रत्यक्ष रूप से रूस-यूक्रेन के युद्ध में भारत की भूमिका को दर्शाता है, और इसीलिए भारत पर 50% टैरिफ लगाया जाना चाहिए जिसमें 25 प्रतिशत रस से तेल खरीदने की सजा के रूप में शामिल होगा। 27 अक्टूबर 2025 को 50% अमेरिकी आयात शुल्क भारत पर लागू हो गया, जिसे अब घटाकर 18% कर दिया गया है।

हमारा यह ब्लॉग भी पड़ें

M.S. RATHORE

My name is Manish Rathore, and I am from Uttar Pradesh. I am an internationally certified content writer, currently working as a content writer for various websites. I have recently started my own website. Although I am new to this, I hope you will support me with your blessings. Thank you.

Leave a Reply