इजराइल की कार्यवाही में मारे गए अयातुल्लाह अली खामनेई

इसराइल और अमेरिका की सेना द्वारा की गई संयुक्त कार्यवाही में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामनेई मारे गए हैं। 

इसकी जानकारी पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दी, इसके बाद ईरान की सरकारी टीवी मीडिया ने भी इसकी पुष्टि करते हुए 40 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है।

भारत में भी हो रहे प्रदर्शन

ईरान के सर्वोच्च नेता के मारे जाने के बाद भारत में भी इसको लेकर आग सुलगती देखी गई है,

उत्तर प्रदेश के लखनऊ और जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में मुसलमानों ने जबरदस्त प्रदर्शन किए हैं, प्रदर्शनकारियों ने यह भी कहा है कि, ‘एक खामनेई के मारे जाने पर हजारों खामनेई के पैदा होंगे।

जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन की दी सहमति

वहीं, बीबीसी हिंदी की एक रिपोर्ट के मुताबिक जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने अपने एक्स पोस्ट पर अयातुल्लाह अली खामनेई की मौत पर चिंता जताते हुए कहां है कि, “शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे लोगों पर प्रशासन या पुलिस द्वारा कोई दबाव न डाला जाए”

इसराइल ने क्यों किया हमला

अमेरिका और इजरायल की संयुक्त कार्यवाही में ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामनेई मारे गए हैं
अमेरिका और इजरायल की संयुक्त कार्यवाही में ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामनेई मारे गए हैं

याद हो कि, बीते कई महीनो से इसराइल और अमेरिका ईरान पर दबाव डाल रहे थे कि वह अपने परमाणु कार्यक्रम को पूरी तरीके से नष्ट कर दें,

हालांकि, इसको लेकर ईरान ने कभी भी यह नहीं कहा है कि वह परमाणु हथियार बनाएगा, लेकिन उसने अपने परमाणु कार्यक्रम को शांतिपूर्ण बताया है।

इसी को लेकर पहले कतर की मध्यस्थता और अभी कुछ दिनों से ओमान की मध्यस्थता के तहत ईरान और इजरायल-अमेरिका की बैठक चल रही थी,

शुक्रवार को जो लगभग निष्फल हो गई, इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान पर जल्द ही हमला करने और सत्ता परिवर्तन की बात कही थी।

कौन थे अयातुल्लाह अली खाननेई

अयातुल्लाह अली खाननेई का जन्म 1939 में हुआ था, वे बचपन से ही धार्मिक प्रवृत्ति के थे और ईरान को एक कट्टर इस्लामी राज्य बनाने का सपना देखते थे।

उनका यह सपना 1979 में तब पूरा हुआ, जब ईरान में धार्मिक क्रांति हुई।

इसके बाद ईरान के शाह को अपना देश छोड़ना पड़ा और अमेरिका में शरण लेनी पड़ी, जिनके वंशज ‘रज़ा पहलवी’ ने भी ईरान के सर्वोच्च नेता के मारे जाने पर खुशी व्यक्ति की है।

Leave a Comment