ई20 पेट्रोल पर केजरीवाल का ‘नेशनल टाउन हॉल’

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ई20 पेट्रोल को लेकर एक बड़ी घोषणा की है।

उन्होंने कहा है कि, ‘ जिस तरह देश के युवाओं ने मिलकर धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लिया, उसी तरह ई20 पर भी आवाज उठानी होगी’।

खबरें आ रही है कि, 1 अगस्त से पूरे देश के पेट्रोल पंपों पर ई20 पेट्रोल उपलब्ध होगा जो पहले के मुकाबले कम प्रदूषित है।

क्या बोले केजरीवाल

ई20 पेट्रोल को लेकर केजरीवाल का नेशनल टाउन हॉल

इसी को लेकर अरविंद केजरीवाल ने वाहनधारकों के प्रति चिंता जताते हुए शनिवार को एक सार्वजनिक कांफ्रेंस बुलाई है।

इस कांफ्रेंस को उन्होंने ‘नेशनल टाउन हॉल’ नाम दिया है, जिसमें लोग व्यक्तिगत रूप से और ऑनलाइन तरीके से जोड़ सकते हैं।

उन्होंने एक वीडियो में कहा, आज का युवा समझदार हो गया है और उसे पता है कि उसको अपने अधिकारों के लिए बोलना है।

इसीलिए, मैं प्रधानमंत्री जी से निवेदन करता हूं कि जनता का गुस्सा और ज्यादा बढ़ जाए इससे पहले आप इसका समाधान निकाल लीजिए।

उन्होंने अपील करते हुए कहा कि इस टाउन हॉल में जो भी आना चाहता है वह दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में आ सकता है।

ई20 को लेकर सरकार ने क्या कहा

इससे पहले सरकार ने ग्राहकों की चिताओं और विपक्षी दलों के विरोध को संतुलित करने की कोशिश की थी।

पेट्रोलियम मंत्रालय द्वारा की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में टोयोटा समेत कई वाहन कंपनियां शामिल हुई थीं जिन्होंने सरकार का बचाव किया था।

सरकार और कुछ वाहन निर्माता कंपनियों की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा गया था की इथेनॉल से माइलेज पर कोई असर नहीं पड़ता।

इसको लेकर ग्राहकों को चिंता नहीं करनी चाहिए, क्योंकि इस प्रक्रिया को वैज्ञानिक शोध के कई चरणों से गुजरना पड़ा है।

हालांकि सरकार से इतर वाहन निर्माताओं ने यह  स्वीकार किया है कि, इथेनॉल की वजह से लगभग 3,5 प्रतिशत माइलेज कम होता है।

नीति आयोग की अलग रिपोर्ट

इस पेट्रोल की शुरुआत प्रधानमंत्री ने 2023 में की थी।

हालांकि नीति आयोग की एक रिपोर्ट, जो जून 2021 में जारी की गई थी, ई20 पर उसमें कुछ और ही कहा गया है।

उसे रिपोर्ट में कहां गया है कि, ई0 के लिए बनाए गए वाहनों के माइलेज में इसका असर लगभग 7% तक पड़ सकता है।

जबकि, ई10 के लिए बनाई गई गाड़ियों पर इसका असर लगभग 2% पढ़ने की संभावना है जो ज्यादा नुकसानदेह नहीं है।

क्या है ई20 पेट्रोल

यह कुछ अलग नहीं है, भारत सरकार के पेट्रोलियम और प्राकृतिक मंत्रालय द्वारा मिश्रित पेट्रोल तैयार किया गया है।

इसे बनाने का उद्देश्य, पेट्रोल के आयात पर विदेशी निर्भरता को कम करना तथा प्रदूषण में 20% तक की कमी लाना है।

इस पेट्रोल को 2023 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘इथेनॉल एनर्जी इंडिया मिशन’ की समिट में लॉन्च किया था।

जिसका उद्देश्य, 2030 तक पूरे देश में ई20 पेट्रोल हासिल करना था, लेकिन यह लक्ष्य 5 साल पहले ही पूरा हो गया।

Leave a Comment

Scroll to Top