AAP MP Sanjay Singh: आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने प्रदेश सरकार पर बड़ा हमला बोला है।
उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार पर एक गंभीर आरोप लगाते हुए बाबा साहेब का अपमान करने की शिकायत की है।
हालांकि यह शिकायत उन्होंने कहीं दर्ज नहीं कराई है बल्कि उत्तर प्रदेश सरकार को प्रार्थना पत्र भेजकर की है।
क्या है पूरा मामला

उन्होंने कहा, ‘खबरें आ रही है कि, डॉ भीमराव अंबेडकर महासभा परिसर से अस्थि कलश हटाए जा रहे हैं।
इतना ही नहीं, बुद्ध विहार और बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमाओं को हटाने की कोशिश सरकार द्वारा की जा रही है,
यह बिल्कुल स्वीकार नहीं होगा और आम आदमी पार्टी इसको लेकर प्रदेशव्यापी आंदोलन करने के लिए प्रतिबद्ध है।’
चंदा इकट्ठा करेगी आम आदमी पार्टी
उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि, प्रदेश सरकार गोवंशों की रक्षा के लिए शिक्षकों से चंदा इकट्ठा करने के लिए कह रही है।
जबकि शिक्षकों की गरिमा के लिए यह नैतिक नहीं है, यदि चंदा ही इकट्ठा करना है तो प्रदेश सरकार बताएं हमारी पार्टी इसमें सहयोग करेगी।
उन्होंने प्रदेश सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि, सरकार अपनेआप में इतनी व्यस्त है कि, उनके पास समय ही नहीं है,
और गोवंश तथा निराश्रित पशुओं के भरण पोषण के लिए गैर-क्षेत्र के अधिकारियों को इस कार्य में नियुक्त किया जा रहा है।
पेट्रोल डीजल मुद्दे पर केंद्र को घेरा
उन्होंने केंद्र सरकार पर सवाल उठाते हुए बढ़ती पेट्रोल डीजल की कीमतों पर सरकार से जनता के लिए जवाब मांगा है।
उन्होंने कहा कि, आप जनता से कम पेट्रोल डीजल का इस्तेमाल करने की कहके खुद चार्टर प्लेन से विदेश निकल जाते हैं।
याद रहे, पेट्रोल, डीजल, एलपीजी और सोना सहित अन्य वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं।
आज, 30 मई को सुबह आए आंकड़ों के अनुसार सोना, चांदी, पेट्रोल, डीजल और एलपीजी के दाम इस प्रकार हैं-
सोना 10 ग्राम (24 कैरेट): 152780 , चांदी 1 किलो: 257578,
पेट्रोल: 102.5 पैसे, डीजल: 96.20 पैसे,
एलपीजी (14.2 किलोग्राम का सिलेंडर): 936।
पेपर लीक पर होगी चर्चा

उन्होंने प्रदेश और केंद्र सरकार की नाकामियां गिनाते हुए, पेपर लीक समस्या को एक गंभीर चुनौती बताया है।
उन्होंने कहा कि, 1 जून को प्रयागराज में छात्रों, छात्र संगठनों और विभिन्न राजनीतिक दालों के साथ पेपर लीक पर चर्चा होगी।
उन्होंने इसके लिए छात्रों को आमंत्रित किया है, यह एक साझा मंच होगा, जिसमें उनके (छात्रों के) विचारों को शामिल किया जाएगा।
उन्होंने कहा, इसमें विभिन्न राजनीतिक दलों को आमंत्रित किया जाएगा, लेकिन किसी भी पार्टी का झंडा नहीं लगाया जाएगा।
Source: Dainik Jagran
