Anjana Om Kashyap controversy: आजतक की पत्रकार अंजना ओमकश्यप शिक्षकों पर टिप्पणी करके विवादों में घिर गई हैं।
सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वयरल हो रहा है, जिसमें वो यूट्यूब पर पढ़ाने वाले शिक्षकों को ‘दो कौड़ी का’ कह रही हैं।’
वीडियो सामने आने के बाद यूट्यूब के शिक्षकों ने इस पर भारी विरोध जताते हुए, उनकी पत्रकारिता पर सवाल उठाए हैं।
सोशल मीडिया पर हो रही आलोचना

इंडिया टुडे ग्रुप के चैनल आजतक की मशहूर एंकर अंजना ओम कश्यप ने यूट्यूब शिक्षकों पर एक टिप्पणी की है
यूट्यूब शिक्षकों पर उनके द्वारा की गई टिप्पणियां, लगातार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जमकर वायरल हो रही है।
इतना ही नहीं, इस पर यूजर्स अपने कमेंट्स करके, अंजना द्वारा दी गई कुछ गलत जानकारी को लेकर भी उनकी आलोचना कर रहे हैं।
यूट्यूब शिक्षकों ने अंजना को घेरा
अंजना ओम कश्यप की इस टिप्पणी के बाद, यूट्यूब के सभी शिक्षक एक कतार में आकर खड़े होकर उनकी ही पत्रकारिता पर सवाल उठा रहे हैं।
जिस पर, ज्यादातर शिक्षकों ने अंजना की सत्ता समर्थित पत्रकारिता को लेकर उन्हें ट्रॉल करना शुरू कर दिया है।
जिसमें, खान सर, सुमन मैम के अलावा और भी अन्य शिक्षकों ने उन पर अपने अंदाज में हमला बोलते हुए उनको नसीहत दी है।
खान सर ने क्या कहा

टीवी पत्रकार अंजना ओम कश्यप के इस विवादित बयान के बाद खान सर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उन पर निशाना साधा है।
किसी फंक्शन अथवा सेरेमनी को संबोधित करते हुए खान सर ने कहा, ‘हमको दो कौड़ी का शिक्षक बोलती है, हमको तो पढ़ाना नहीं आता है लेकिन अब हम तुम्हारे पास पढ़ने आएंगे’,
जहां पर हम तुमसे नेताओं के तलवे चाटना और 500 के नोट में चिप लगाना सीखेंगे।’
इतना ही नहीं, खान सर ने यह भी याद दिलाया, की अनजना ओम कश्यप किस तरह से जनता को गुमराह करके गलत आंकड़े बताती हैं।
यूट्यूबर सुमन मैम ने भी दिया जवाब

खान सर के अतिरिक्त, प्रतियोगी परीक्षत्थियों को इंग्लिश पढ़ाने वाली सुमन मैम ने भी अंजना ओम कश्यप को आड़े हाथों लिया है।
उन्होंने अपने छात्रों के सामने कहा, ‘जो लोग सुबह से शाम तक स्टूडियो में बैठकर झूठी खबरें फैलाते हैं, वे हम शिक्षकों पर सवाल उठा रहे हैं,
18 में 45 जोड़कर 83 बताने वालों को शिक्षकों के कॉन्फिडेंस पर सवाल नहीं उठाने चाहिए, बेहतर है इससे पहले वे अपने को देखें’।
यूट्यूब शिक्षक ही नहीं, बल्कि दूसरी तरफ छात्रों ने भी, पत्रकार अंजना ओम कश्यप को अपने निशाने पर लेते हुए उन्हें ट्रॉल किया है।।
