नॉर्वे की यात्रा के दौरान वहां के अखबार ने मोदी पर निकाला विवादित कार्टून

PM Modi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नॉर्वे का दौरा लगातार चर्चा का विषय बनता जा रहा है,

नॉर्वे की एक पत्रकार हेला लेंग के सवालों का जवाब ना देना तो वहीं दूसरी तरफ नॉर्वेजियन अखबार द्वारा उनका कार्टून बनाना,

यही कारण है कि, प्रधानमंत्री मोदी का नॉर्वे दौरा न सिर्फ भारत और नॉर्वे बल्कि अंतरराष्ट्रीय मीडिया में चर्चा और आलोचना का विषय हो गया है,

क्या है पूरा मामला

नॉर्वे की यात्रा के दौरान वहां के अखबार ने मोदी पर निकाला विवादित कार्टून
बीबीसी न्यूज़ हिंदी

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नॉर्वे यात्रा के दूसरे ही दिन वहां के एक अखबार ने कार्टून प्रकाशित करके विवाद खड़ा कर दिया है,

आफ़्टेनपोस्टेन नाम के एक अखबार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सपेरों के रूप में दिखाते हुए उनकी आलोचना की है,

इस कार्टून को इतना विवादास्पद बनाया गया है कि, भारत में इसकी न सर्फ आलोचना बल्कि जबरदस्त विरोध भी हो रहा है,

राजनीतिक विशलेषकों और पत्रकारों ने कथित नॉर्वे की स्वतंत्र पत्रकारिता और उनकी पाश्चात्य उपनिवेशवादी सोच पर सवाल उठाए,

कार्टून में क्या दिखाया गया 

नॉर्वे की यात्रा के दौरान वहां के अखबार ने मोदी पर निकाला विवादित कार्टून

नॉर्वेजियन अखबार आफ़्टेनपोस्टेन ने जो कार्टून प्रकाशित किया है उसमें पेट्रोल पंप के पाइप को एक सांप और प्रधानमंत्री मोदी को सपेरे के रूप में दिखाया है,

इस कथित प्रभावशाली अखबार ने न सिर्फ मोदी का कार्टून छापा बल्कि उसमें लिखा, ‘एक चालाक और थोड़ा खीज दिलाने वाला आदमी’. 

अखबार की इस टिप्पणी पर अभी तक भारत सरकार की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है हालांकि पत्रकारों ने इस पर सवाल उठाए हैं,

भारतीय पत्रकारों ने कहा नस्लवादी कार्टून

भारत में यह खबर आने के बाद गुस्सा आग की तरह फैल गया है जिसमें ज्यादातर पत्रकारों ने आक्रोशित टिप्पणियां की हैं,

ऑनलाइन आईं प्रतिक्रियाओं ने नॉर्वे के इस अखबार की प्रभावशालिकता और शांतिप्रियता पर सवाल उठाया है,

हिंदू के पत्रकार अनंत कृष्णन ने इस पर आपत्ती जलते हुए लिखा, यह कार्टून नॉर्वे के सबसे प्रसिद्ध और प्रभावशाली अखबार ने बनाया, क्या यही वास्तविक पत्रकारिता है इसमें नैतिकता के तो गुण ही नहीं हैं,

महिला पत्रकार का नहीं दिया था जवाब

नॉर्वे की यात्रा के दौरान वहां के अखबार ने मोदी पर निकाला विवादित कार्टून

इससे एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नॉर्वे की एक महिला पत्रकार हेला लेंग के सवालों के जवाब दिए बिना ही चले गए थे,

इस पर महिला पत्रकार ने जबरदस्ती सवाल पूछना चाहा, इसके बाद उस पत्रकार ने एक सोशल मीडिया पोस्ट करके इस्परपति जताई,

इसके बाद उन्हें नॉर्वे के भारतीय दूतावास में सवाल पूछने के लिए बुलाया गया,

हालांकि महिला पत्रकार के आरोपों के मुताबिक, वहां पर भी उसके सवालों के जवाब नहीं दिए गए और वह वहां से उठ कर चली गई,

5 देशों की यात्रा पर हैं मोदी

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 से 20 मई के बीच पांच देशों की यात्रा पर हैं,

जिनमें, संयुक्त अरब अमीरात, नीदरलैंड, नॉर्वे, स्वीडन और इटली शामिल है,

प्रधानमंत्री, नॉर्वे की यात्रा पर 3 दिन, (15 से 17 मई) तक रहे जहां उन्हें नॉर्वे शिखर सम्मेलन में भाग लेना था।।

Leave a Comment

Scroll to Top