Aadhaar VID: क्या है और कैसे काम करता है वर्चुअल आईडी नंबर

Aadhaar VID: वर्चुअल आईडेंटिफिकेशन (वीआईडी) यह वह नंबर होता है, जो आधार कार्ड की प्रमाणिकता को साबित करता है,

लगातार सोशल मीडिया और श न्यूज़ चैनलों से खबरें आ रही है कि, आधार फ्रॉड बढ़ता जा रहा है, और इससे बचने की सलाह दी जा रही है,

यही कारण है कि, अब लोग जानना चाह रहे हैं, कि आधार वर्चुअल आईडी क्या होता है, और इससे क्या क्या काम होते हैं,

वर्चुअल आईडी को यूआइडीएआइ द्वारा इसीलिए बनाया गया है, ताकि आपको हर जगह आधार नंबर ना देना पड़े,

तो आज हम जानेंगे कि, आधार वर्चुअल आईडी कैसे जनरेट की जाती है और इसके जरिए फ्रॉड से कैसे बचा जाए,

और भविष्य में होने वाले संभावित आधार फ्रॉड होने से पहले ही उसे रोक सकें, साथ ही खुद को प्रोटेक्ट भी कर सकें,

क्या है वर्चुअल आईडेंटिटी (VID)

वर्चुअल आईडी: जो आधार फ्रॉड को प्रोटेक्ट करती है

जिस तरह आधार संख्या 12 अंकों की होती है, उसी तरह वर्चुअल आइडेंटी संख्या 16 अंकों की होती है,

एक तरह से यह आधार कार्ड की डिजिटल सुरक्षा कवच का काम करती है जो अस्थाई संख्या होती है,

अच्छी बात तो यही है कि, इसे बार-बार जनरेट किया जा सकता है, जिससे हर बार यह 16 अंकों की संख्या बदली हुई मिलेगी,

उपभोक्ताओं को सलाह दी जाती है, कि जब भी आप अपना आधार नंबर किसी को शेयर करें तो इसके बाद अपनी VID जरूर बदलें,

इससे हर बार जिसको आप अपना आधार नंबर भेजेंगे उसके पास आपके द्वारा बदली गई वर्चुअल आईडी जाएगी,

इससे आपको आधार जेनरेटेड फ्रॉड प्रोटेक्शन से बचाने में सहायता मिलेगी और आप खुद को इससे प्रोटेक्ट कर पाएंगे,

वर्चुअल आईडी नंबर के फायदे और खासियत

वर्चुअल आईडी आधार नंबर के मास्क का काम करती है

आधार नंबर की तुलना में वर्चुअल आईडी नंबर कई गुना सुरक्षित है और यह इसकी सबसे बड़ी खासियत है,

इसे आप जितनी बार चाहें उतनी बार बदल सकते हैं और यह अस्थाई होता है, यह खासियत सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण  है,

एक बार नई वर्चुअल आईडी जेनरेट होने के बाद पुरानी जितनी वर्चुअल आईडी लीक हो गई हो इससे कोई फर्क नहीं पड़ता,

क्योंकि पुरानी वर्चुअल आईडी रद्द हो जाती हैं, और वह किसी काम की नहीं रहती यह भी सुरक्षित फायदा है,

इसके अलावा इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि, जिस संस्था को भी आप अपनी वर्चुअल आईडी दे रहे हैं,

उस तक सिर्फ उतनी ही जानकारी पहुंचती है जितनी उसे चाहिए, आपकी ज्यादा व्यक्तिगत जानकारी सीमित रहती हैं,

कैसे जेनरेट करें VID नंबर

VID जेनरेट करने के लिए आपको कुछ आसान से निर्देशों का पालन करना होगा,

सबसे पहले https://myaadhaar.uidai.gov.in/ पर जाकर अपने आधार नंबर से लॉग-इन करना होगा,

इसके बाद डैशबोर्ड पर Generate Virtual ID पर क्लिक करना होगा जहां पर आपको दो ऑप्शन दिखाई देंगे,

अब उन दो ऑप्शन्स में से Generate ID पर क्लिक करना होगा और निर्देशों का पालन करना होगा,

इसके बाद, आपकी VID आपको दिखने लगेगी और साथ ही रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भी भेज दी जाएगी,

कैसे काम करता है वर्चुअल आईडी

यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया की वेबसाइट पर जाकर वीआईडी को बदला जा सकता है।

यह एक मास्कड आधार नंबर की भूमिका निभाता है और आधार से जुड़े कार्यों के लिए इसका इस्तेमाल किया जा सकता है,

इसको एक उदाहरण के साथ समझा जा सकता है जो नीचे दिया गया है,

मान लीजिए कि, आपने एक सिम कार्ड खरीदने के लिए स्टोर पर आवेदन किया और आपसे वहां आधार मांगा गया,

तो आपको आधार नंबर देने के बजाय अपना वर्चुअल आईडी नंबर देना चाहिए जो आधार का काम करेगा,

लेकिन आपका एक बार कार्य पूरा होने के बाद यह वर्चुअल आईडी नंबर किसी काम का नहीं रहेगा,

सावधानी: यह एक कानूनी और सुरक्षित तरीका है इसीलिए यूआइडीएआइ की वेबसाइट पर जाकर आप इसे तुरंत बदल लें,

Leave a Comment

Scroll to Top