CNG COST: 12 दिन में ₹6 महंगी हुई सीएनजी

हाल ही में भारत सरकार ने पेट्रोल डीजल के दाम बधाए थे, लेकिन अब CNG सीएनसी के दाम बढ़ा दिए गए हैं।

अब, CNG (सीएनजी) की कीमत बढ़ाकर धीरे-धीरे ₹90 के लगभग तक पहुंचती जा रही है।

पहले पेट्रोल/डीजल के बाद अब सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण आम जनता को डबल अटैक लगा है।

‌ इसके कारण, देश की राजधानी समेत अन्य शहरों में आम जनता महंगे तेल ईंधन की मार से परेशान हो गई है।

पहले पेट्रोल डीजल और अब CNG महंगी

CNG COST: 12 दिन में ₹6 महंगी हुई सीएनजी
12 दिनों के अंदर सीएनजी गैस ₹6 महंगी हो गई है।
(विकिमीडिया)

दिल्ली NCR सहित देश की जनता पहले ही पेट्रोल डीजल में हो रही लगातार बढ़ोतरी से परेशान थी।

लेकिन आज पेट्रोलियम मंत्रालय ने सीएनजी की कीमतों को बढ़ाकर भारत में ऊर्जा संकट का संकेत दिया है। 

आज सुबह 6:00 ही सरकार ने सीएनजी की कीमतों में ₹2 के इजाफा होने की घोषणा की।

जिसके चलते सीएनजी की कीमत बढ़कर अब ₹83,9 पैसे पहुंच गई है, जो अब तक का उच्चतम स्तर है।

इसका मुख्य कारण वैश्विक स्तर पर गहराते जा रहे तेल और ऊर्जा संकट को माना जा रहा है।

12 दिन में ₹6 महंगी हुई CNG

14 तारीख से लगातार धीरे-धीरे सीएनजी की कीमतों में सरकार द्वारा बढ़ोतरी की गई है।

सबसे पहले पेट्रोलियम मंत्रालय ने 14 तारीख को ₹2 की महंगाई की थी।

इसके बाद, 17 तारीख को ₹1 और 23 तारीख को ₹1 की बढ़ोतरी की गई थी।

इसके बाद 26 मई यानी आज सुबह 6:00 बजे से सीएनजी की ₹2 अतिरिक्त कीमतों में उछाल आया है।

CNG वाहनों पर पड़ेगा असर

नासा का सेटेलाइट 'वैन एलन प्रोव ए' क्रेश
भारत में भी ऊर्जा संकट

बड़े-बड़े शहरों जैसे कि, कानपुर, लखनऊ, दिल्ली, देहरादून समेत कई शहरों में टैक्सी, ओंटो सहित स्कूल बस सीएनजी से चलते हैं।

यही कारण है कि, अब इन उपभोक्ताओं की जेब भारी पड़ेगी।

इतना ही नहीं, स्कूल बस से जाने वाले छात्रों के अभिभावकों को भी इस कठिनाई का सामना करना पड़ेगा।

अमेरिका ने फिर शुरू किए ईरान पर हमले

अमेरिकी सेना ने आज सुबह जानकारी दी है कि उसने ईरान के दक्षिणी इलाके पर ताजा हमले शुरू कर दिए हैं।

अमेरिकी सेवा का आरोप है कि, सेना ने ईरान के जहाजों और बारूदी ठिकानों पर जबरदस्त हमने किए हैं।

अमेरिकी सेना ने आरोप लगाया, ‘ईरान की सेना बारूदी सुरंगे बना रही थी, उसको नष्ट करने के लिए हमारी सेना ने हमने किए।

अमेरिकी सेंट्रल कमांड के एक प्रवक्ता ने ईरानी सेना पर अमेरिकी सैनिकों को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है।

उन्होंने कहा कि, ईरान पर यह हमले आत्मरक्षा में किए गए हैं जिससे हमारे सैनिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

हाल ही में, ईरानी सेना के एक प्रवक्ता इस्माइल बकाई ने अमेरिका के साथ बातचीत में प्रगति होने की बात कही थी।

हमारा व्हाट्सएप चैनल  जोइन करने क यहां क्लिक करें 

Leave a Comment

Scroll to Top