Iran-US dialogue: इस्लामाबाद में वार्ता असफल होते ही डोनाल्ड ट्रंप ने दी ईरान को धमकी

Strait of Hormuz Blockade: लगातार 21 घंटे तक चली अमेरिका और ईरान के अधिकारियों की वार्ता असफल रही है,

कोई भी पक्ष अपनी शर्तों से पीछे हटने को तैयार नही हुआ, यही  कारण रहा कि दोनों देशों की शांति वार्ता असफल रही,

इतना ही नहीं, ईरान-अमेरिका वार्ता के तीन घंटे के अंदर ही दोनों देशों के प्रतिनिधि अपने घर लौट गए,

लेकिन, इससे मध्य-पूर्व का संकट और भी गहराता हुआ दिखाई दे रहा है, आगे की संभावनाओं पर फिर चिंता खड़ी हो गई है,

एशिया, यूरोप समेत अन्य महाद्वीपों के देश भी इस वार्ता के सफल होने की प्रार्थना में लगे थे लेकिन मामला उलटा पड़ गया,

इससे पाकिस्तान को भी बड़ा नुकसान हुआ है, क्योंकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अब उसकी साख गिरी हुई दिखाई देती है,

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी नई धमकी

ईरान और अमेरिका की वार्ता विफल होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को धमकी दी है
द इकोनामिक टाइम्स ऑफ़ इंडिया

वहीं, दूसरी तरफ अमेरिका ने भी ईरान को आड़े हाथों लिया है, और उसने ईरान को कड़ी चेतावनी दी है,

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने खुद के प्लेटफार्म ट्रुथ सोशल पर कई पोस्ट करते हुए ईरान को चेतावनी दी है,

उन्होंने जोर देकर कहा कि, अगर ईरान ने किसी से भी गैर-कानूनी तरीके से टैक्स वसूल तो उस पर कार्यवाही होगी,

इतना ही नहीं, अगर किसी देश ने ईरान को होर्मूज स्ट्रेट क्रॉस करने पर टैक्स दिया तो उसे खुले समुद्र में रास्ता नहीं मिलेगा,

अमेरिका और ईरान की वार्ता क्यों असफल रही

अमेरिका की तरफ से मुख्य वार्ताकार बनकर आए उपराष्ट्रपति जे,डी, वेंस ने एक प्रेस कांफ्रेंस करके इसकी जानकारी दी,

21 घंटे तक चली बातचीत की मुख्य बातें बताने से इनकार करते हुए अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने ईरान को चेतावनी दी है,

उन्होंने कहा, हम अच्छी नियत से बातचीत करने आए थे, लेकिन ईरानी प्रतिनिधि परमाणु संवर्धन के लिए तैयार नहीं हुए,

वार्तालाप में ईरान की फ्रिज हुए पैसों पर भी मुद्दा उठा लेकिन इस पर हमारी सहमति नहीं बन सकी, 

दूसरी तरफ, ईरानी प्रतिनिधि मंडल ने भी मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, अमेरिका ने लचीलापन नहीं दिखाया,

और उन्होंने हमारी मांगों को स्वीकार करने में दिलचस्पी नहीं दिखाई, जिसके चलते हमें वार्ता खत्म करनी पड़ी, 

इसके बाद दोनों देशों के प्रतिनिधि अपने-अपने देश के लिए रवाना हो गए,

पाकिस्तान की साख गिरी

पाकिस्तान में ईरान और अमेरिका की वार्ता विफल होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को धमकी दी है।

इन दोनों देशों की वार्ता में मेजबान बने पाकिस्तान को भी बहुत बड़ा झटका लगा है, क्योंकि पूरी दुनिया की नजरे उस पर थीं,

सबको लग रहा था कि, हाल ही में अमेरिका से पाकिस्तान के रिश्ते काफी हद तक सुधारे हैं वहीं ईरान से उसका भाईचारा है,

अगर पाकिस्तान इन दोनों देशों का समझौता करा देता है, तो पूरी दुनिया से तेल की किल्लत की समस्या का समाधान हो सकता है,

लेकिन तमाम कोशिशें के बावजूद भी पाकिस्तान, ईरान और अमेरिका के बीच शांतिपूर्ण समझौता नहीं कर सका,

जिसका असर उसकी वैश्विक छवि पर पड़ा है, और इस इसको लेकर वह खुद पूरी दुनिया के सामने असहज हो गया है

Leave a Comment

Scroll to Top