JNV result: जवाहर नवोदय विद्यालय का रिजल्ट घोषित यहां चेक करें

नवोदय विद्यालय समिति ने जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा 6 के लिए प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है,

यहां हम बताएंगे कि जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6 के लिए प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट कैसे देख सकते हैं,

इसके साथ ही यह भी जानेंगे कि, जिन छात्रों का चयन हुआ है उन्हें आवासीय विद्यालय के लिए अब आगे क्या करना होगा,

जानकारी हो कि,‌ नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट 17 मार्च को घोषित हुआ है,

यह रिजल्ट नवोदय विद्यालय की अपनी वेबसाइट navodaya.gov.in पर जारी किया है,

रिजल्ट कैसे चेक करें

परिक्षा देने वाले छात्रों के मन में अव यह जिज्ञासा है कि, अपना रिजल्ट कैसे चेक कर सकते हैं?

तो यहां पर स्टेप बाय स्टेप तरीका बताया गया है इससे आप अपना navodaya.gov.in का रिजल्ट चेक कर पाएंगे,

नीचे कुछ स्टेप्स बताए गए हैं इनका पालन करके उम्मीदवार अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं,

चरण 1. सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाना होगा,

चरण 2. इसके बाद होम पेज पर ‘लेटेस्ट @एनवीएस अनुभाग’ पर क्लिक करना होगा,

चरण 3. एक लिस्ट दिखाई देगी, जहां से ‘JNVST कक्षा 6 परिणाम’ पर क्लिक करना होगा,

चरण 4.‌ इसके बाद ‘व्यक्तिगत परिणाम देखें’ बटन पर क्लिक करके अपने एडमिट कार्ड से कुछ डिटेल्स भरनी होंगी,

इन डिटेल्स में- सिर्फ रोल नंबर और अपनी जन्मतिथि का ही विवरण दर्ज करना है,

इसके बाद वहां पर सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा वहां पर आप अपना परिक्षा परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं,

नोट– बार-बार वेबसाइट पर ना आना पड़े इससे बेहतर होगा कि आप अपने परिक्षा परिणाम की कॉपी डाउनलोड कर लें,

सिलेक्शन के बाद आवश्यक दस्तावेज

जिन छात्रों का जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा में सिलेक्शन हो गया है उनको अब अगले कदम उठाने होंगे,

इसके लिए, नीचे दिए गए दस्तावेज इकट्ठे करने होंगे जो जिले के आवासीय नवोदय विद्यालय में जमा होंगे,

1. छात्र का जन्म प्रमाण पत्र,

2. जिला अथवा तहसील प्राधिकरण द्वारा जारी किया गया निवास प्रमाण पत्र ,

3. आरक्षित श्रेणी से आने वाले छात्रों के लिए जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो तो), 

4. दिव्यंगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो तो),

5. पासपोर्ट साइज की 6 फोटो, 

6, पिछले 2 वर्षों में एक ही जिले में अध्ययन करने का प्रमाण पत्र,

7, पिछली कक्षा (जहां सेकक्षा 5 पास किया है) का स्थानांतरण प्रमाण पत्र,

आधार कार्ड की दो फोटो कॉपी,

नोट- छात्र का सभी डाटा जैसे: नाम, जन्मतिथि, पिता का नाम सभी दस्तावेजों में एक ही होना चाहिए।

 

Leave a Comment

Scroll to Top