Neelam Kothari: 17 की नीलम से हुआ था गोविंदा को प्यार, पति के सामने बताया

80 के दशक की चर्चित एक्ट्रेस नीलम कोठारी और बॉलीवुड एक्टर गोविंदा के रिलेशनशिप की अफवाहों पर अब खुद नीलम कोठारी ने अपना बयान एक इंटरव्यू में सामने रखा है।

जिसमें उन्होंने कहा, जब मुझे गोविंद से इश्क हुआ था तब मैं बहुत छोटी थी लेकिन मुझे यह नहीं पता था की गोविंद शादीशुदा हैं।

उन्होंने अपने इंटरव्यू में बताया, उन्हें यह बात बाद में पता चली की गोविंद शादीशुदा हैं।

मालूम हो कि, कुछ दिनों से नीलम कोठारी और गोविंदा के बीच रिलेशनशिप को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।

इसके बाद नीलम कोठारी ने एक ताजा इंटरव्यू में खुद अपना पक्ष रखते हुए अफवाहों को विराम दिया है।

80 और 90 के दशक में किया पर्दे पर राज

नीलम कोठारी और गोविंदा का रिलेशनशिप। Neelam Kothari, Govinda relationship

मालूम हो, दोनों सितारों ने 80 और 90 के दशक में सिनेमा जगत में टीवी पर्दे पर एक साथ राज किया है।

इनमें, इल्जाम 1986, लव-86 1986, और खुदगर्ज 1987 देसी फिल्में शामिल हैं।

दोनों ने एक साथ लगभग 14 फिल्मों में काम किया है जो ज्यादातर रोमांटिक ड्रामा पर आधारित रही हैं।

खास बात है कि, 1986 में गोविंदा की आई फिल्म लव-86 उनकी पहली डेब्यू फिल्म थी जिसमें उनके साथ नीलम ने काम किया

शादीशुदा गोविंद को हुआ था 17 की नीलम से प्यार

Neelam Kothari and Govinda, शादीशुदा गोविंदा और 17 की नीलम

लगातार दो फिल्मों में काम करने के बाद गोविंदा और नीलम इतने करीब आ गए थे की गोविंद को नीलम कोठारी से प्यार होने लगा था।

लेकिन, गोविंद उस समय कुछ कर भी नहीं सकते थे क्योंकि जब तक गोविंदा नीलम के प्यार को समझ पाए उससे पहले ही उनकी शादी सुनीता आहूजा से हो चुकी थी।

इन्हीं सब बातों को याद करते हुए, आज 56 साल की नीलम कोठारी ने गोविंदा के साथ अपना पहला रोमांटिक लम्हा शेयर किया।

पति के सामने किया पहले प्यार का इज़हार

नीलम कोठारी (Neelam Kothari) childhood romance

नीलम कोठारी जब अपना इंटरव्यू टाइम्स नाउ को दे रही थी तब उनके साथ उनके पति समीर सोनी भी मौजूद थे।

एंकर ने जब समीर सोनी से इस बारे में पूछा तो वो बोले, यह बहुत पहले की बात है और दशकों पुरानी बातें अब चलती हैं तो मैं इन सब पर ज्यादा ध्यान नहीं देता हूं। 

कहा, हमारे निजी रिश्ते बहुत सम्मानजनक हैं और मैं हमारे निजी रिश्तों के बीच में इन सब बातों को वास्तव में कोई महत्व नहीं देता। 

हालांकि, नीलम ने यह भी कहा, कि गोविंद मुझसे शादी करना चाहते थे लेकिन मेरी उम्र कम होने और मेरे माता-पिता के ज्यादा सख्त होने के चलते यह सब आसान नहीं था। 

हांगकांग में पैदा हुई थी नीलम

नीलम कोठारी का जन्म नवंबर 1969 में हांगकांग में हुआ था, उनके पिता जाने-माने व्यवसायी शिशिर कोठारी गुजरात के जैन संप्रदाय से थे जबकि मां परबीन कोठारी एक पर्शियन थीं।

मुंबई में छुट्टियां मनाने आई नीलम कोठारी से उस समय के मशहूर डायरेक्टर, रमेश बहल ने उनके पिता से संपर्क करके नीलम को पहली फिल्म दिलवाई।

नीलम कोठारी की पहली फिल्म जवानी थी, जो करण शाह के साथ 1984 में आई थी, उस समय नीलम की उम्र 15 साल थी।

Leave a Comment

Scroll to Top