UNSC में अफगान पर नाजायज हमलों पर भारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार

UNSC में भारत के स्थाई राजदूत हरिश पार्वथानेनी ने पाकिस्तान को सुनाते हुए अफगानिस्तान पर हमले की निंदा की है।

भारतीय प्रतिनिधि ने कहा कि, किसी भी देश पर नाजायज हमले करके उसे कार्यवाही का रूप दे देना यह बिल्कुल सही नहीं है।

भारतीय प्रतिनिधि हरिश ने कहा कि, भारत लगातार उभरती हई अफगानिस्तान की अर्थव्यवस्था में उसकी मदद कर रहा है।

जिसके चलते वहां पर भारत सरकार द्वारा के दवा खाने सहित विभिन्न तरह की स्वास्थ्य, खाद्य एवं सुरक्षा सेवाएं पहुंचा रही है।

इसके उलट, पाकिस्तान द्वारा अफ़गानों पर लगातार नरसंहार किया जा रहा है, जिसे वह आतंक के खिलाफ कार्यवाही कह रहा है।

अफगानिस्तान को भारत कर रहा मदद

अफगानिस्तान में संकट के समय भारत ने लगातार मदद पहुंचाई है

भारतीय राजदूत ने UNSC में दोहराया कि भारत लगातार अफगानिस्तान की मदद कर रहा है और आगेे भी करता रहेगा।

भारतीय प्रतिनिधि ने कहा, अफगानिस्तान में मदद को लेकर भारत अग्रिम मोर्चे पर खड़ा है जो वहां के 34 प्रांतों में फैली है।

भारत लगातार अफगानिस्तान में स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी सेवाओं से संबंधित मदद पहुंचा रहा है और आगे भी पहुंचाएगा।

अफगानिस्तान पर हमले कानून का उल्लंघन

भारतीय प्रतिनिधि ने कहा, रमजान के पवित्र महीने में पाकिस्तान द्वारा अफगानिस्तान पर किए गए हमले नाजायज थे।

पाकिस्तान द्वारा किए गए ये कायरतापूर्ण सैन्य हमले पाखंड का सबसे बड़ा उदाहरण है, जिसने कमजोर देश को निशाना बनाया।

भारतीय राजपूत ने जोर देकर कहा, किसी कमजोर देश पर आधी रात को किए गए हमले सैन्य कार्यवाही नहीं हो सकती।

पाकिस्तान के अफगानिस्तान पर किए गए हमले में महिलाएं और बच्चे या तो मारे गए या घायल किए गए।

इस तरह के हमले, सीधे अंतरराष्ट्रीय नियमों और कानून का उल्लंघन करते हैं, पाकिस्तानी सरकार इसकी जवाबदेह है।

UNSC में मानवाधिकारों पर बैठक

UNSC में अफगानिस्तान पर भारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार

सुरक्षा परिषद में 8 जून को सुबह बैठक संख्या 10165 और दोपहर को बैठक संख्या 10166 का आयोजन किया गया।

सोमवार यानी 8 जून को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद UNSC में दो विशेष और महत्वपूर्ण बैठकों का आयोजन किया गया।

जिसका मुख्य एजेंडा, यूक्रेन की समस्या और पाकिस्तान द्वारा अफगानिस्तान पर किए जा रहे लगातार हमलों से जुड़ा था।

सुबह की बैठक का उद्देश्य, अफगानिस्तान में धार्मिक अल्पसंख्यकों और महिलाओं की सुरक्षा पर चर्चा करना था।

जबकि दोपहर की बैठक का उद्देश्य, यूक्रेन में महिलाओं की सैन्य भागीदारी पर चिंता जताना और उसकी सुरक्षा से जुड़ा था।

UNSC की अध्यक्षता  कोलंबिया के पास है जिसका प्रतिनिधित्व उसकी राजदूत Leonor Zalabata Torres ने किया।

Leave a Comment

Scroll to Top