PM Modi in Italy: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पांच देशों की यात्रा के अंतिम दिन आज इटली के दौरे पर हैं।
यहां उन्होंने प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मिलकर भारत -इटली संबंधों को मजबूत करने के लिए कूटनीतिक बैठक की।
इसके बाद इटली की प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया।
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, प्रधानमंत्री मोदी इटालियन प्रधानमंत्री मैलोनी को मेलोडी चॉकलेट गिफ्ट कर रहे हैं।
जिसके लिए, प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद करती हैं और दोनों लोग हंसने लगते हैं।
राजधानी रोम में मेलोनी ने किया स्वागत

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मैलानी ने राजधानी रोम में गर्मजोशी के साथ किया।
इसको लेकर इटालियन प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेजबानी ने सोशल मीडिया पोस्ट करते हुए इटली में आने पर मोदी का धन्यवाद किया।
उन्होंने पोस्ट में लिखा, रोम में आपका स्वागत है मेरे दोस्त!” साथ ही उन्होंने मजबूत होते भारत-इटली संबंधों को भी दर्शाया।
उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर ऐतिहासिक कॉलेजियम भी साझा किया जिसमें, मोदी और मेलोनी की साधारण बातचीत दिखाई गई है।
रणनीतिक कार्य योजना बढ़ा रहे आगे

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत और इटली के संबंधों में लगातार मजबूती देखने को मिली है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साल में एक या दो बार इटली का दौरा कर ही देते हैं, जिसको वे भारतीय संस्कृति से जोड़ने की कोशिश करते हैं।
प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा ‘संयुक्त रणनीतिक कार्य योजना 2025-2029′ को आगे बढ़ाने पर केंद्रित है।
जिसका उद्देश्य, प्रमुख क्षेत्र में भारत और इटली के संबंधों को मजबूत करना तथा आपसी भागीदारी को बढ़ावा देना है।
यही कारण है कि, प्रधानमंत्री मोदी ने इटली की ऐसे समय यात्रा करते हुए दोनों देशों के संबंधों को मजबूत करने का एक मौका निकाला है।।
