Samsung Galaxy S25 Ultra सैमसंग की फ्लैगशिप ‘S‘ सीरीज़ का एक बेहतरीन स्मार्टफोन है,
जिसे कंपनी ने बेहतरीन तकनीक और AI फीचर्स के साथ मार्केट में एक बार फिर लॉन्च किया है,
फोन के बारे में और लांचिंग
Samsung Galaxy S25 Ultra को ऑफीशियली 22 जनवरी 2025 को ‘Galaxy Unpacked’ इवेंट के दौरान लॉन्च किया गया था,
भारत सहित दुनिया भर के बाजारों में इसकी बिक्री फरवरी 2025 की शुरुआत से शुरू हुई थी,
यह फोन विशेष रूप से उन लोगों के लिए बनाया गया है, जो मोबाइल में पावरफुल प्रोसेसर और बेहतरीन कैमरा क्वालिटी चाहते हैं,
हाल ही में कंपनी ने इसकी कीमतों में कुछ कटौती भी की है, ताकि यह नए मॉडल्स के बीच भी अपनी पकड़ बनाए रखे,
डिज़ाइन और डिस्प्ले
इस बार सैमसंग ने अपने डिज़ाइन में एक बदलाव किया है, S24 Ultra के शार्प कोनों के बजाय, S25 Ultra में राउंडेड कॉर्नर्स दिए गए हैं,
जिससे इसे हाथ में पकड़ना आसान और आरामदायक हो गया है,
इसमें 6.9 इंच का Dynamic LTPO AMOLED 2X डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है,
स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसमें Corning Gorilla Glass Armor 2 का इस्तेमाल किया गया है,
जो न केवल खरोंचों से बचाता है, बल्कि सूरज की रोशनी में रिफ्लेक्शन (चमक) को भी बहुत कम कर देता है,
पावरफुल परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर

समें Qualcomm Snapdragon 8 Elite for Galaxy प्रोसेसर दिया गया है, जो विशेष रूप से सैमसंग के लिए ऑप्टिमाइज़ किया गया है,
यह चिपसेट गेमिंग, मल्टीटास्किंग और भारी AI टास्क को बिना किसी रुकावट के हैंडल करता है,
यह फोन Android 15 पर आधारित सैमसंग के One UI 7 पर चलता है,
कंपनी ने 7 साल के OS अपडेट और सिक्योरिटी अपडेट का वादा किया है, जो इसे लंबे समय तक इस्तेमाल के लायक बनाता है,
कैमरा सेटअप और सुविधाएं
S25 Ultra अपनी कैमरा तकनीक के लिए जाना जाता है, इसके पीछे की तरफ चार कैमरों का सेटअप है,
200MP का मुख्य कैमरा, 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और 10MP का टेलीफोटो लेंस की सुविधा है,
बैटरी और चार्जिंग
फोन को पावर देने के लिए इसमें 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, यह 45W की वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है,
जिससे फोन जल्दी चार्ज हो जाता है, और इसमें 15W की वायरलेस चार्जिंग और रिवर्स वायरलेस चार्जिंग की सुविधा भी है,
टाइटेनियम फ्रेम की वजह से यह फोन काफी हल्का और मजबूत महसूस होता है, साथ ही, इसे IP68 रेटिंग मिली है,
जिसका मतलब है कि यह पानी और धूल से पूरी तरह सुरक्षित है,
Galaxy AI फीचर्स
इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसके AI फीचर्स हैं, इसमें ‘Circle to Search‘, लाइव कॉल ट्रांसलेशन, और ‘Note Assist’ जैसे फीचर्स को और बेहतर बनाया गया है,
अब आप फोटो में से न केवल किसी व्यक्ति को हटा सकते हैं, बल्कि AI की मदद से गायब हुई जगह को बिल्कुल असली जैसा भर भी सकते हैं,
इसमें AI-पावर्ड ज़ूम ऑप्टिमाइज़ेशन और ProVisual Engine दिया गया है,
जिससे रात के समय और दूर की फोटो खींचने में कमाल की क्लैरिटी मिलती हैं,
Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत
अब इसकी हलिया (मार्च 2026) कीमतों के बारे में जानते हैं, साथ में यह भी जानेंगे कि, बैंक ऑफर्स के साथ इसमें क्या छूट मिल रही है,
मार्च 2026 में इसकी हालिया कीमत ₹119000 के आसपास बताई जा रही है, हालांकि ₹10000 की कटौती कर दी गई है,
इसका कारण यह है कि हाल ही में s26 सीरीज का नया मॉडल भी लॉन्च किया जा रहा है, इसलिए ₹10000 की कटौती की गई है,
स्टोरेज के साथ कीमतों की जानकारी नीचे दी जा रही है:
256 GB ₹1,19,999
512 GB ₹1,39,999
1 TB ₹1,65,999
