6 अप्रैल 1980 को स्थापित एक राजनीतिक दल, आज भारतीय जनता पार्टी अपना 46वां स्थापना दिवस मना रहा है,
दक्षिणपंथी विचारधारा रखने वाली और अपने आप को कट्टर राष्ट्रवादी कहने वाली भाजपा ही वर्तमान में सत्ता में है,
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी राजनीतिक दल के सदस्य हैं और वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के पास 14 करोड सक्रिय सदस्य हैं,
भाजपा के लोग भारत का ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल होने का दावा करते हैं,
जो, चीन की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना से भी बड़ी होने का दावा करती है,
देश के राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों को मिलाकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के पास 63% राज्यों का बहुमत है,
जिनमें से 53% राज्यों का बहुमत अकेले भारतीय जनता पार्टी के पास है यानी 15 राज्यों में भाजपा के अपने मुख्यमंत्री हैं,
भाजपा की स्थापना और पृष्ठभूमि

भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को दिल्ली के तत्कालीन फिरोज शाह कोटला मैदान में हुई थी,
उस समय इसकी अध्यक्षता तत्कालीन वरिष्ठ नेता अटल बिहारी वाजपेई ने की थी जो इसके पहले अध्यक्ष भी बने,
भारतीय जनता पार्टी भारतीय जनसंघ को अपनी जननी कहकर संबोधित करती है, जबकि इसकी विचारधारा आरएएसएस से जुड़ी हैं,
यह वही भारतीय जनसंघ है जिसकी स्थापना 21 अक्टूबर 1951 को डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने की थी,
आजादी के बाद भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से मतभेदों के चलते भारतीय जनसंघ का गठन किया गया,
क्योंकि उस समय भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के रूप में एक ही राजनीतिक दल था इसी का फायदा उठाते हुए,
और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर महात्मा गांधी की हत्या के बाद लगे प्रतिबंधित सदस्यों को अपनी तरफ लाने के लिए,
डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने इसको एक अवसर समझते हुए संघ के लोगों को संगठन में बदलने का प्रयास शुरू कर दिया,
1977 के आम चुनाव में जनता पार्टी में विलय हुई भारतीय जनसंघ सिर्फ 3 साल तक ही टिक पाई,
लेकिन 1980 में आरएसएस को लेकर हुए विवाद के कारण भारतीय जनसंघ के सदस्य अलग हो गए,
इसके बाद 6 अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी की स्थापना तत्कालीन फिरोज शाह कोटला मैदान में की गई,
विचारधारा और विरासत
वर्तमान भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा हिंदुत्व राष्ट्रवाद से प्रेरित है, जो इसे जनसंघ से विरासत में मिली है,
इसी विचारधारा को बनाए रखने और अपने आधार को मजबूत करने के लिए 1980 से भाजपा आगे बढ़ रही है,
क्योंकि भारत में लगभग 80% आबादी हिंदुओं की है, इसी का फायदा उठाते हुए भाजपा ने हिंदुत्व को मुद्दा बनाया,
यही वजह है कि, मात्र 34 साल की अपनी यात्रा के दौरान 2014 में देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनकर उभरी,
वर्तमान शासन और प्रासंगिकता
2014 में हुए आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने किसी राजनीतिक दल के रूप में स्वतंत्र बहुमत हासिल किया,
इसके बाद इस पार्टी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और नरेंद्र मोदी सरकार के रूप में विकसित होती चली गई,
भाजपा ने न सिर्फ भारत में बल्कि अन्य अंतरराष्ट्रीय स्थान पर अपनी पकड़ मजबूत करते हुए संगठनात्मक मजबूती हासिल की,
2014 से लगातार तीन बार भारतीय जनता पार्टी सरकार चला रही है जिनमें से दो बार उसका अपना पूर्ण बहुमत रहा है,
वर्तमान में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के रूप में सत्ता संचालित करने वाली भाजपा अपनेआप को मजबूत करती जा रही है।
