कर्नाटक: इस्तीफा देने के बाद राहुल गांधी से मिले सिद्धारमैया, बीजेपी ने लिए मज़े

Karnataka government changes: कर्नाटक सरकार में बदलाव होने जा रहा है और वहां नए मुख्यमंत्री की तैयारियां शुरू हो गईं हैं।

हालांकि, यह तो पहले से ही आस लगाए जा रहे थे कि, उपमुख्यमंत्री डीके शिव कुमार कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री होंगे,

लेकिन फिर भी दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान की बैठक चल रही है, जिसका अंतिम फैसला अभी आना बाकी है।

जिसमें 90% यही उम्मीद जताई जा रही है कि निवर्तमान उपमुख्यमंत्री शिवाकुमार ही कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री होंगे।

सिद्धारमैया का इस्तीफा मंजूर

इस्तीफा देने के बाद राहुल गांधी से मिले सिद्धारमैया, बीजेपी ने लिए मजे

बीती 28 मई यानी कल शाम को ही मुख्यमंत्री ने अपने पद से इस्तीफा दिया था जिसे राज्यपाल ने आज सुबह मंजूर किया।

अपना त्यागपत्र देने से पहले 28 मई को सुबह मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपने आवास पर एक नाश्ता आयोजित किया था।

जिसमें उपमुख्यमंत्री डीके शिवाकुमार ने शिरकत करते हुए सिद्धारमैया के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

इसके बाद चली पार्टी की बैठक में विधायकों की सहमति के साथ ही उन्होंने अपना इस्तीफा तैयार किया।

लेकिन कहा जा रहा है कि, सिद्धारमैया को इस्तीफा देने के लिए कांग्रेस हाईकमान की तरफ से दबाव का सामना करना पड़ रहा था।

राहुल गांधी से मिले सिद्धारमैया

इस्तीफा देने के बाद राहुल गांधी से मिले सिद्धारमैया, बीजेपी ने लिए मजे

आज सुबह ही मुख्यमंत्री सिद्धार्थ रमैया ने राहुल गांधी से मिलकर अगले मुख्यमंत्री के विषय पर चर्चा की।

समाचार एजेंसी आजतक को कुछ सूत्रों ने सिद्धारमैया द्वारा कांग्रेस हाईकमान से की गई कुछ मांगों के बारे में जानकारी दी है।

जिसमें वर्तमान मुख्यमंत्री ने अपने बेटे यतींद्र सिद्धारमैया लिए कुछ महत्वपूर्ण विभागों की मांग रखी है। 

इसके साथ ही उन्होंने, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से भी मुलाकात करते हुए सबके साथ पार्टी की आधिकारिक बैठक में चले गए।

एक समाचार एजेंसी को कांग्रेस के कुछ सूत्रों ने बताया है कि, सिद्धारमैया ने अपने अन्य पसंदीदा नेताओं के लिए भी मांग की है।

जिसमें, आने वाले कर्नाटक के राज्यसभा और विधान परिषद के चुनाव में अपने करीबी नेताओं के लिए जगह मांगी है।

बीजेपी ने लिए मज़े

इस्तीफा देने के बाद राहुल गांधी से मिले सिद्धारमैया, बीजेपी ने लिए मजे

कर्नाटक सरकार में चल रही अदला बदली को बीजेपी ने अपने मजाकिया अंदाज में इसको टेंडरिंग सिस्टम बताया है।

भाजपा नेता गौरव वल्लभ ने एक्स पर लिखा, ‘जिस तरह किसी टेंडर की बोली लगती है, कांग्रेस में वैसे ही पदों का बंटवारा हो रहा है’।

गौरव वल्लभ ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए, उनके नेतृत्व क्षमता पर सवाल उठाए हैं, और इंडिया एलायंस के बारे में पूछा।

इसके साथ उन्होंने कहा, ‘राहुल गांधी अपनी पार्टी को संभालने में व्यस्त हैं वे इंडिया एलियांज का नेतृत्व कैसे कर पाएंगे’। 

फिलहाल, आगे का फैसला क्या होता है, यह तो कांग्रेस हाईकमान की बैठक समाप्त होने के बाद ही सबके सामने आएगा।

Leave a Comment

Scroll to Top