BJP NEWS: भारतीय जनता पार्टी ने अपने चार राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों में फेरबदल किया है।
ऐसा करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने जनता को यह संदेश देने की कोशिश की है कि, हमारी पार्टी में भी लोकतंत्र है।
सूत्रों का पहना है कि, इसकी पटकथा पानीपत (हरियाणा) के आरएसएस मुख्यालय में रची गई थी।
जिन चार राज्यों में भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रदेश अध्यक्षों को बदला है उनमें दिल्ली, पंजाब, त्रिपुरा और हरियाणा शामिल है।
किसको मिली कहां की कमान

बदले गए इन चार प्रदेश अध्यक्षों में एक महिला नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता के रूप में भी शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त, दिल्ली की कमान वर्तमान केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा को सौंपी गई है।
अब से, बीजेपी पंजाब का नेतृत्व केवल सिंह ढिल्लों तो त्रिपुरा का डॉ अभिषेक देवराँय नेतृत्व करेंगे।
जमीनी स्तर के कार्यकर्ता है डॉक्टर हर्ष मल्होत्रा
इनके बारे में कहा जाता है कि डॉक्टर मल्होत्रा आक्रामक भारतीय जनता पार्टी में होने के बावजूद भी साधारण बनकर रहते हैं।
डॉ मल्होत्रा अपनी साफ सुथरी राजनीतिक छवि के लिए जाने जाते हैं, जो ज्यादातर विवादित मामलों से दूर रहते हैं।
हरियाणा में पहली बार महिला प्रदेश अध्यक्ष

भारतीय जनता पार्टी के इतिहास में पहली बार हरियाणा में कोई महिला प्रदेश अध्यक्ष बनाई गई हैं।
पेशे से रेडियोलॉजिस्ट, डॉ अर्चना गुप्ता बीजेपी हरियाणा की एक वरिष्ठ नेत्री और उभरता हुआ चेहरा हैं।
पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर, राष्ट्रीय कुश्ती संघ में अध्यक्ष पद पर रहने के दौरान महिलाओं के यौन उत्पीड़न के आरोप लगे थे।
याद हो कि, भारतीय कुश्ती संघ में योगदान देने वाली ज्यादातर महिलाएं हरियाणा या पंजाब से आती हैं।
यही कारण है कि हरियाणा में, भारतीय जनता पार्टी पर महिलाओं की अंदेखी करने के आरोप लगाए गए थे।
पंजाब और त्रिपुरा में भी बदलाव
कांग्रेस के पूर्व कद्दावर नेता और 2022 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए डॉक्टर केवल सिंह ढिल्लों एक सरदार हैं।
पंजाब में भारतीय जनता पार्टी की साख लगातार गिरती ही जा रही है, यही कारण है कि भाजपा ने इस बार सिख व्यक्ति पर दांब खेला है।
डॉक्टर ढिल्लो, वर्तमान भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष सुनील जाखड़ की जगह लेंगे जो 2023 से इस पद पर काबिज़ हैं।
वहीं, पार्टी में नई मजबूती और ऊर्जा लाने के लिए उत्तर पूर्वी राज्य त्रिपुरा में बीजेपी ने डॉक्टर अभिषेक देवराँय पर भरोसा जताया है।
जो भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय और जाना माना चेहरा हैं, इससे आगामी त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में पार्टी को मजबूती मिलेगी।
इन चारों राज्यों में भारतीय जनता पार्टी अपने गढ़ को और मजबूत करना चाहते हैं जिसमें उनके लिए पंजाब बहुत जरूरी है।
