बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ पर रविवार शाम को कुछ बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की, इसमें वो बाल-बाल बच गए लेकिन उनके ड्राइवर घायल हो गए।
इससे न सिर्फ मुंबई बल्कि पूरे भारत में यह खबर चर्चा का विषय बन गई, इतना ही नहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने उनके घर जाकर उनसे मुलाकात की।
तो इस खबर में हम इस मुद्दे पर बात करेंगे कि टाइगर श्रॉफ के अलावा बॉलीवुड से और कौन-कौन गेंगवार का शिकार हुआ है।
क्या है पूरा मामला

दरअसल, मुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ अपनी कार से जा रहे थे, इस बीच कुछ अज्ञात बदमाशों ने आकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।
इसमें वे बाल-बाल बच गए, हालांकि उनकी बाहों में कांच के टुकड़े के निशान की कुछ छोटे आई हैं, लेकिन उनके ड्राइवर को गंभीर चोटों का सामना करना पड़ा।
लेकिन बॉलीवुड से टाइगर श्रॉफ इस तरह का हमला झेलने वाले कोई अकेले व्यक्ति नहीं है, इस लिस्ट में रोहित शेट्टी राकेश रोशन सलमान खान और गुलशन कुमार जैसे महान हस्तियों का नाम है।
सलमान खान का जानी दुश्मन लॉरेंस बिश्नोई

फिल्म, हम साथ साथ हैं की शूटिंग के दौरान सलमान खान पर आरोप लगा था कि उन्होंने दो काले हिरणों का शिकार किया था।
इसके बाद से लॉरेंस बिश्नोई सलमान खान के पीछे पड़े हुए हैं हालांकि इस मामले में सलमान खान को पहले ही सजा हो चुकी है।
गुलशन ने किया रंगदारी देने से इनकार
प्रसिद्ध गायक और श्री हनुमान चालीसा को अपनी सुरीली आवाज देने वाले गुलशन कुमार भी गेंगवार से नहीं बचे हैं।
अंडरवर्ल्ड गैंग ने गुलशन कुमार से हर महीने रंगदारी की मांग की थी, लेकिन उन्होंने इसे देने से इनकार कर दिया।
जिसके बाद 12 अगस्त 1997 को मुंबई में एक मंदिर के बाहर अंडरवर्ल्ड के लोगों ने ही गुलशन कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
आध्यात्मिक गुरु पर बयान और दिशा पाटनी
अभिनेत्री दिशा पाटनी की बहन खुशबू ने आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद पर किसी तरह का बयान दिया था, जिसके चलते सितंबर 2025 में दिशा पाटनी के पिता जगदीश पाटनी के घर पर ताबड़तोड़ गोलीबारी हुई थी,
इसकी जिम्मेदारी गोल्डी बरार ने लेते हुए कहा था कि आध्यात्मिक गुरुओं पर विवादित बयान किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
हालांकि, UP पुलिस ने दो अज्ञात बदमाशों का एनकाउंटर करते हुए बताया था कि इन्होंने ही जगदीश पाटनी के घर पर गोली चलाई थीं।
रोहित शेट्टी भी बने निशाना

इसके अलावा रोहित शेट्टी के मुंबई के जुहू स्थित घर के बाहर शुभम लोणकर गिरोह ने जमके गोलीबारी की थी, मुंबई पुलिस ने दावा किया था कि रंगदारी न देने के चलते यह हमला हुआ था।
इन घटनाओं से यह पता चलता है कि रंगदारी और गेंगवार के चक्कर में एक बार आने के बाद उनसे कोई नहीं बच सकता।
