आज दिनांक 20 मार्च 2026 और दिन शुक्रवार है, आज का दिन 2026 में हिंदू और मुसलमानो के लिए महत्वपूर्ण है,
जहां एक तरफ हिंदुओं के पावन पर्व नवदुर्गा का दूसरा दिन है तो वहीं दूसरी ओर पाक रमजान महीने का आखिरी जुम्मा भी आज है,
तो चलिए जानते हैं, आज के दिन से जुड़ा इतिहास और कुछ महत्वपूर्ण घटनाएं जो पन्ने में दर्ज हैं,
नादिर शाह का दिल्ली पर कब्जा 1739
करनाल के युद्ध में मोहम्मद शाह रंगीला के नेतृत्व वाली सेना को नादिर शाह ने जबरदस्त तरीके से हरा दिया था,
इसके बाद नादिर शाह दिल्ली की गद्दी पर बैठा लेकिन उसे दिल्ली में बड़े विरोध का सामना करना पड़ा,
उसने विरोध को दबाने के लिए जबरदस्त कत्लेआम करवाया जिसमें 30000 से भी ज्यादा लोग मारे गए,
इसके बाद नादिर शाह अपने साथ मयूर सिंहासन और कोहिनूर हीरा ईरान लेकर चला गया,
नामीबिया की स्वतंत्रता 1990

1990 में आज ही के दिन अर्धरात्रि को नामीबिया की स्वतंत्रता की घोषणा की गई,
1884 से 1915 तक नामीबिया जर्मनी का उपनिवेश था और जर्मनी यहां से अपना व्यापार संचालित करता था,
लेकिन 1915 में जर्मनी की हार होते देख दक्षिण अफ्रीका ने इस पर जर्मनी को हराकर कब्जा कर लिया,
लीग ऑफ़ नेशंस ने भी इसको दक्षिण अफ्रीका का अभिन्न अंग स्वीकार कर लिया,
लेकिन 1990 में स्वतंत्रता की लंबी लड़ाई के बाद 20-21 मार्च की आधी रात में इस देश को स्वतंत्रता प्राप्त हुई,
खालिदा ज़िया बनी पहली महिला प्रधानमंत्री 1991
1991 में पहली बार खालिदा ज़िया बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं जो लोकतंत्र समर्थक थीं,
उन्होंने पहली बार महिलाओं के लिए माध्यमिक कक्षाओं तक मुक्त शिक्षा की व्यवस्था की इससे महिला साक्षरता में वृद्धि हुई,
उन्होंने लंबे अंतराल के बाद पुनः संसदीय लोकतंत्र की नींव रखी और राष्ट्रपति शासन को खत्म किया,
उन्होंने बांग्लादेश की सत्ता पर दो बार शासन किया 1991-96 और 2001-06 तक अब उनके बेटे बांग्लादेश के प्रधानमंत्री हैं,
अंग्रेज अधिकारी कर्नल टॉड का जन्म 1782
कर्नल जेम्स टॉड राजस्थान के इतिहास को एक ब्रिटिश इतिहासकार के रूप में प्रसिद्ध किया था,
इनको राजस्थान के इतिहास की खोज करने का श्रेय दिया जाता है, हालांकि इससे पहले भी कई भारतीय इतिहासकार इस पर लिख चुके थे,
उन्होंने 1829 में प्रसिद्ध पुस्तक Annals and Antiquities of Rajasthan लिखी, जिसमें उन्होंने राजस्थान की वीरता का वर्णन किया,
आइजेक न्यूटन का निधन 1727
जो विश्व विख्यात महान भौतिक वैज्ञानिक, गणितज्ञ और विज्ञान शास्त्र के महान दर्शनकर्ता थे,
न्यूटन को आधुनिक विज्ञान का जनक कहा जाता है उन्होंने प्रिंसिपा नमक अपनी प्रसिद्ध पुस्तक लिखी,
यही वह महान वैज्ञानिक थे जिन्होंने गुरुत्वाकर्षण की खोज तथा गति के तीन सिद्धांतों का आविष्कार किया,
पहली बार न्यूटन ने ही बताया था कि सफेद रंग की रोशनी सात रंगों से मिलकर बनती है।
