23 मार्च का इतिहास (23 March ka itihaas)

आज दिनांक 23 मार्च है और यह वर्ष का 82वां दिन है, तो चलिए जानते हैं 23 मार्च का इतिहास और प्रमुख घटनाएं,

बसंती देवी का जन्म 1880

बसंती देवी एक स्वतंत्रता सेनानी राष्ट्रवादी और गांधीवादी विचारधारा से प्रेरित व्यक्ति थीं,

वे प्रसिद्ध क्रांतिकारी चितरंजन दास की पत्नी थी तथा उनकी मृत्यु के पश्चात उनसे प्रभावित होकर राष्ट्रवादी हो गईं,

1921 में असहयोग आंदोलन के दौरान उनकी गिरफ्तारी के कारण उन्हें पूरे देश में जाना जाने लगा,

विदेशी वस्तुओं का विरोध करने और उन्हें जलाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही जिससे वे महिलाओं के बीच प्रतिष्ठित हो गईं,

1973 में भारत सरकार ने उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया था इसके बाद 1974 में उनकी मृत्यु हो गई,

भारत श्रीलंका से विश्व कप में हारा 2007

2007 के एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय विश्व कप के मुकाबले में श्रीलंका ने भारत को 69 रनों से हराया था,

जिसके चलते ग्रुप स्टेज में ही श्रीलंका ने भारत को विश्व कप से बाहर कर दिया,

विश्व कप के पहले ही मुकाबले में भारत बांग्लादेश से हार गया था, उस समय के तत्कालीन भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ थे,

हालांकि भारत ने बरमुंडा को 413 रनों का लक्ष्य देकर विशाल ऐतिहासिक जीत  हासिल करने का रिकॉर्ड बनाया था,

अग्नि-1 का सफल परीक्षण 2008

23 मार्च का इतिहास (23 March ka itihaas)

2008 में भारत ने जमीन से जमीन पर मार करने वाली मिसाइल अग्नि-1 का सफल परीक्षण किया था,

यह मिसाइल पारंपरिक हथियार तथा 1000 किलो परमाणु विस्फोटकों को एक साथ ले जाने में सक्षम है

यह भारत की पहली स्वदेशी मिसाइल थी जिसकी रेंज 700 से 900 किलोमीटर की मारक क्षमता तक थी,

कहा जाता है कि, इसे बनाने का मुख्य उद्देश्य पड़ोसी देश पाकिस्तान के प्रति शक्ति प्रदर्शन करना था,

ताइवान में राष्ट्रपति के चुनाव 1996

आज ही के दिन 1996 में ताइवान में पहली बार राष्ट्रपति पद के लिए आम चुनाव हुए थे,

इस चुनाव में कुओमिन्तांग (KMT) पार्टी के ली तेंग ने 54% वोटों के साथ भारी जीत दर्ज की,

इससे पहले ताइवान में नेशनल असेंबली द्वारा चुनाव कराए जाते थे  इसीलिए इसे पहला लोकतांत्रिक चुनाव कहा जाता है,

इससे नाराज होकर चीन ने ताइवान के तटीय क्षेत्र के जलडमरू के मध्य तीसरा मिसाइल परीक्षण किया था,

इसका पलटवार करते हुए अमेरिका ने ताइवान के समर्थन में अपने विमान वाहक पोत उतार दिए थे,

Leave a Comment

Scroll to Top