Iran America ceasefire: ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध को फिलहाल दो हफ्ते के लिए विराम दे दिया गया है,
इसकी घोषणा अमेरिकी राष्ट्रपति, ईरानी विदेश मंत्री और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने की है,
इसके तहत, ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध में दो हफ्ते का विराम लगने पर सहमति बन गई है,
कहा जा रहा है, युद्ध विराम की शर्तों के तहत ईरान ने स्ट्रेट आफ होर्मुज खोलने की बात स्वीकार की है,
इस युद्ध विराम की सहमति भारतीय समयानुसार सुबह तड़के 3:00 बजे बनी है, इसके बाद युद्धविराम की घोषणा की गई,
युद्धविराम में किसकी कितनी भूमिका

बताया जा रहा था कि, इस युद्ध विराम में पाकिस्तान और चीन की संयुक्त रूप से महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती हैं,
लेकिन ईरान और अमेरिका के बीच चल रही युद्ध को लेकर डोनाल्ड ट्रंप ज्यादातर पाकिस्तान से बात कर रहे थे,
यही कारण था कि, सबको यही लग रहा था कि यह युद्धविराम पाकिस्तान ने करवाया है,
लेकिन परदे के पीछे असली खेल चीनी अधिकारियों द्वारा ईरान को मनाने का चल रहा था,
जिसमें वह सफल भी हुआ और अंततः स्टे्ट ऑफ़ हो्रमुज को खोलने की शर्त के साथ यह युद्धविराम हो सका,
इस युद्ध विराम में चीन की भूमिका का खुलासा अमेरिकी मीडिया एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस (AP) ने अपने आज के प्रकाशन में किया है,
युद्धविरम के लिए चीन कैसे मना पाया ईरान को
जबसे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने युद्धविराम का प्रस्ताव रखा था ईरान शुरू से ही इससे इनकार करता रहा है,
ईरान का शुरू से ही कहना था कि, युद्ध हमने शुरू नहीं किया है, इसीलिए युद्धविराम नहीं युद्ध समाप्त होना चाहिए,
यही कारण था कि, ईरान को युद्ध विराम के लिए राजी करना किसी भी देश के लिए आसान नहीं था,
लेकिन एसोसिएटेड प्रेस के सूत्रों के अनुसार चीन ने ईरान को मनाने के लिए अपने व्यापारिक पावर का भी इस्तेमाल किया,
हमारी यह पोस्ट भी पड़ें: Israel vs Turkey: युद्ध हुआ तो किस तरफ होगा भारत
ईरान और अमेरिका ने युद्धविराम पर क्या कहा

ध्रुव विराम की घोषणा के बाद ईरान ने अपने तीखे तेवर दिखाते हुए अमेरिका को कड़ी चेतावनी दी है,
ईरान ने कहा, इस युद्ध विराम को हमने मंजूरी दे दी है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं की युद्ध खत्म हो गया है,
हमारी उंगलियों अब भी ट्रिगर पर है, दुश्मन ने कोई भी हरकत की, तो उसका जवाब ताकत दे दिया जाएगा,
ईरान ने बयान में कहा कि, आने वाले शुक्रवार से इस्लामाबाद में ईरान और अमेरिका के अधिकारियों के बीच बातचीत होगी,
वहीं, दूसरी तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा है,
जिसमें उन्होंने, फिलहाल दो हफ्ते तक के लिए ईरान पर हमले न करने की बात कही है,
उन्होंने यह भी कहा कि, अगर ईरान स्टेट आफ होर्मुज को खोल देता है तो अमेरिका ईरान पर कोई हमला नहीं करेगा,
और साथ ही यह युद्ध बहुत ही जल्द अपने समझौते के करीब होगा जो ईरान के लिए अच्छी खबर है,
इसके साथ, उन्होंने प्रधानमंत्री सहवास शरीफ को अपना दोस्त बताते हुए युद्धविराम पर उन्हें धन्यवाद दिया है।
