Up Rain news: आज भी होगी प्रदेश के इन जिलों में जबरदस्त बारिश

UP Rain: उत्तर प्रदेश में हो रही लगातार पिछले तीन दिनों से आंधी और ओलावृष्टि फिलहाल थमने वाली नहीं है।

मौसम विभाग ने आज सुबह जारी किए गए अपने आंकड़ों में बताया है कि, आज और कल भी आंधी तूफान की संभावना है।

मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि, प्रदेश के लगभग 56 जिलों में आज तूफानी हवाएं चल सकती हैं।

इन जिलों में, लखनऊ और कानपुर जैसे महानगर भी शामिल हैं, जो जबरदस्त तूफान की चपेट में आ सकते हैं।

विभाग की रिपोर्ट्स के मुताबिक, ज्यादातर जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

वहीं, कुछ जिलों में भारी गरज और चमक के साथ बिजली भी गिरने की संभावना जताते हुए नागरिकों को इससे बचने की सलाह दी है।

इन जिलों में होगी भारी आंधी-बारिश

Up rain News: आज भी होगी प्रदेश के इन जिलों में जबरदस्त बारिश

रविवार सुबह जारी किए गए मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक उत्तर प्रदेश के इन जिलों में बारिश होने की संभावना है-

लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, बाराबंकी, बांदा, हमीरपुर, फतेहपुर, झांसी, बिजनौर, शाहजहांपुर, हरदोई, फर्रुखाबाद,

कन्नौज, आगरा, फिरोजाबाद, एटा, इटावा, सीतापुर, बरेली, श्रावस्ती, बहराइच, बलरामपुर सहित कई शहरों में बारिश होगी। 

बहराइच और मुजफ्फरनगर में सबसे ज्यादा बारिश

आज सुबह जारी किए गए मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक बहराइच, लखीमपुर खीरी और मुजफ्फरनगर जैसे क्षेत्रों में भारी बारिश दर्ज की गई।

जिसमें, बहराइच जिले में 18 मिलीमीटर की सबसे ज्यादा बारिश हुई, जबकि मुजफ्फरनगर में 12.5 मिमी बारिश दर्ज की गई।

इसके अलावा, लखीमपुर खीरी में 3 मिलीमीटर की बारिश का अनुमान दर्ज किया गया, जो उपयुक्त जिलों के मुकाबले काफी कम रहा।

जब मानसून नहीं तो बारिश क्यों हो रही

Up Rain news: आज भी होगी प्रदेश के इन जिलों में जबरदस्त बारिश

ज्यादातर पाठकों के मन में सवाल आता है कि, अगर अभी उत्तर भारत में मानसून नहीं आया तो यह बारिश कैसे?

दरअसल, मध्य पाकिस्तान के कुछ प्रांतों में चक्रवर्ती तूफान का घेराव होने के कारण इन हवाओं ने भारत में प्रवेश कर लिया है।

मौसम वैज्ञानिकों ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि, आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्र में ट्रफ लाइन बनने के कारण मौसम में बदलाव आया है।

अचानक आए इस बदलाव के कारण, बंगाल की खाड़ी की हवाएं इस तटीय विक्षोभ की गर्म हवाओं से टकरा रही है,

यही कारण है कि, ठंडी एवं गर्म हवाओं के टकराने से बादल बन रहे हैं, और ये हवा के साथ उत्तर भारत में प्रवेश करते हुए बारिश कर रहे हैं।।

Leave a Comment

Scroll to Top