PM Kisan Samman Nidhi: अगर आप भी पीएम किसान सम्मन निधि की 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है, क्योंकि पीएम किसान सम्मन निधि की 24वीं किस्त आने की संभावित तारीख आ गई है।
लेकिन, आपने अगर ये दो कम अभी तक नहीं कर पाए हैं तो आपकी किसान सम्मन निधि का पैसा अटक सकता है।
इसीलिए नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें और पता करें कि कहीं आपका कोई काम अधूरा तो नहीं रह गया है, जिससे आपका किसान सम्मन निधि का पैसा ना अट सके।
ई-केवाईसी और आधार लिंक है जरूरी

अगर आप इंतजार कर रहे हैं कि, पीएम किसान सम्मन निधि कितनी तारीख को आएगी तो जरा रुकिए, क्योंकि अगर आप इंतजार करते रहेंगे तो करते ही रहेंगे, और अगर इस बीच किसान सम्मन निधि की 24वीं किश्त जारी हो गई तो आपका पैसा रुक जाएगा।
इसलिए अभी अपनी ई-केवाईसी और आधार बैंक लिंक चेक कर लिखिए, क्योंकि इस बार बिना ई-केवाईसी किये किसी के भी खाते में किसान सम्मन निधि का पैसा नहीं भेजा जाएगा।
क्योंकि पैसा सीधे डीवीटी (डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर) के जरिए आधार बैंक एकीकृत प्रणाली द्वारा भेजा जाता है।
अगर आपने ई-केवाईसी पहले कर ली है तो आप इसे पीएम किसान एप के जरिए चेक कर सकते हैं, अगर आप ऑनलाइन चेक करने में सक्षम नहीं है तो किसी भी कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) में जाकर इसे आसान तरीके से चेक करवा सकते हैं।
जमीन वेरिफिकेशन चेक करें
यही दूसरा और बहुत जरूरी काम है, यदि आपको किसान सम्मन निधि का पैसा बिना किसी रूकावट के प्राप्त करना है तो आपको अपनी जमीन का वेरिफिकेशन चेक करना बहुत जरूरी है। वेरिफिकेशन में चेक करें कि,
क्या आपका नाम पर खेती योग्य जमीन है?
अगर हां, तो क्या आपने इसे सही-सही भरा है?
क्या डॉक्यूमेंट सही-सही सबमिट है?
यह बताना इसलिए जरूरी हो जाता है, क्योंकि सिस्टम की डाटा प्रक्रिया में कब प्रोसीज़र उलट हो जाए इसका कोई पता नहीं, लेकिन बाद में जवाबदेही नागरिकों की ही होती है।
इसके साथ ही आपको यह भी ध्यान में रखना चाहिए, कि जमीन का सत्यापन सही तरीके से किया गया हो। सिस्टम की जांच प्रक्रिया में यह भी बारीकी से चेक किया जाता है।
अगर जमीन से जुड़ा सत्यापन पूरा नहीं हुआ, तो किस्त का पैसा रुक सकता है, जिसकी जिम्मेदारी आम जनता की ही होगी।
नोट: अगर ऊपर बताई गई गड़बड़ी आपके भी जमीन सत्यापन की जांच में सामने आती है तो अपने राज्य के राजस्व विभाग से इसे ठीक कराया जा सकता है।
एडवाइस के लिए आप जिस राज्य में रहते हैं वहां के राजस्व विभाग की ऑनलाइन वेबसाइट पर भी इसकी शिकायत की जा सकतीहैं।
अक्टूबर तक आ जाएगी 24वीं किस्त

हालांकि सरकार ने अभी किस्त जारी होने की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 15 से 20 अक्टूबर तक किसान सम्मन निधि का पैसा आने की पूरी संभावना है।
आम नागरिकों को इसका फायदा उठाते हुए ऊपर बताई गई चीज चेक कर लेनी चाहिए जिससे अगर कहीं पर गड़बड़ी हो तो उन्हें सुधारा भी ला सके।
इससे किसान सम्मन निधि का पैसा आने में बाद में किसी तरह की कोई रुकावट ना आ सके।
क्या है प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना
प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि जिसे संक्षेप में PM-KISAN भी कहा जाता है, इस योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फरवरी 2019 में की थी।
जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर खेती करने वाले किसानों को खेती-बाड़ी में मदद करने के लिए उनको आर्थिक सहायता देना है।
इसके तहत पात्र किसान परिवारों को ₹2000 -₹2000 का पैसा तीन किस्तों में भेजा जाता है, यह पैसा केंद्र सरकार की तरफ से आता है लेकिन डॉक्यूमेंट का सत्यापन राज्य और केंद्र शासित प्रदेश अपनी तरह से करते हैं।
